एक्सप्लोरर

बड़े काम के हैं ये AI Tools! YouTube से अच्छा पैसा कमाने में कर सकते हैं मदद, जानिए तरीका

AI Tools for YouTube: AI की मदद लेकर आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए अच्छा कंटेंट प्रोड्यूस कर सकते हैं. स्क्रिप्ट लिखने से लेकर वीडियो को एडिट करने तक, आप AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म यूट्यूब का इस्तेमाल दुनियाभर में करोड़ो लोग करते हैं. इस प्लेटफार्म के 2 बिलियन से भी ज्यादा मंथली यूजर्स हैं. हर कोई या तो यूट्यूब पर वीडियो देख रहा है फिर इसे अपलोड कर रहा है. हर 60 सेकंड के भीतर इस प्लेटफार्म पर 500 घंटे का कंटेंट अपलोड होता है. आज हम अपका ये बताने वाले हैं कि आप कैसे AI का इस्तेमाल करते हुए यूट्यूब से अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

AI की मदद लेकर आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए अच्छा कंटेंट प्रोड्यूस कर सकते हैं. स्क्रिप्ट लिखने से लेकर वीडियो को एडिट करने तक, आप AI टूल्स का इस्तेमाल कर अपने काम को आसान बनाने के साथ-साथ मोटा पैसा कमा सकते हैं.

AI ऐसे करेगा आपकी मदद 

AI की मदद लेकर आप अपने यूट्यूब चैनल के लिए अच्छा कंटेंट ढूंढ सकते हैं. अपने चैनल का थीम डिसाइड करने के बाद आप गूगल ट्रेंड, चैट जीपीटी जैसे टूल्स की मदद लेकर अपने चैनल के लिए इन-डेप्ट नॉलेज वाली वीडियो बना सकते हैं. जितना अच्छा आपका कंटेंट होगा, आपके साथ उतने नए व्यूअर्स जुड़ेंगे और आपकी कमाई बढ़ेगी.

क्वॉलिटी कंटेंट पर दें ध्यान

एकबार जब आपने अपने चैनल की थीम डिसाइड कर ली हो, इसके बाद आप क्वॉलिटी कंटेंट पर काम करें. क्वॉलिटी कंटेंट के लिए आप अलग-अलग AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही आप फोटो आदि भी एआई की मदद से जनरेट कर सकते हैं.

AI की मदद से बनाएं वॉइसओवर 

आप अपने चैनल के लिए AI की मदद से वॉइसओवर भी कर सकते हैं. इंटरनेट पर ऐसे कई टूल्स मौजूद हैं जिन्हें आप स्क्रिप्ट देकर वॉइसओवर ले सकते हैं. आप वॉइस को ऑनलाइन चेंज भी कर सकते हैं. कहने का मतलब बस इतना है कि आप AI की मदद लेकर कंटेंट को ढूंढ, एडिट और मॉडिफाई कर सकते हैं.

 ट्रैफिक लाने के लिए करें ये काम 

वीडियो बनाने और अपलोड करने के बाद चैनल पर ट्रैफिक लाने के लिए आप इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करें. इनदिनों हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव है. इसके जरिए आप अपने चैनल की व्यूअरशिप बड़ा सकते हैं, जिससे आपकी इनकम बढ़ेगी.

AI एनालिटिक्स टूल का करें इस्तेमाल 

कम्पटीशन के इस दौर में अपने कंटेंट को फास्ट और टाइमली अपलोड करने के लिए आप AI एनालिटिक्स टूल की मदद ले सकते हैं. इससे आपको बाजार में चले रहे ट्रेंडिंग टॉपिक्स के बारे में पता लग जाएगा जिसकी मदद से आप टाइमली कंटेंट को पोस्ट कर व्यूअर्स को अपनी तरह खींच पाएंगे. आप AI एनालिटिक्स टूल जैसे कि vidIQ, TubeBuddy आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं.

नोट, इस लेख के जरिए हमारा मकसद आपको ये बताना है कि आप AI टूल्स के जरिये अपने कंटेंट क्रिएशन के काम को आसानी के साथ-साथ क्रिएटिव तरीके से कर सकते हैं. ये लेख AI टूल्स के जरिए पैसे कमाने की कोई गारंटी नहीं देता है.

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
भारत में जल्द आ रहा फोटोग्राफी का नया किंग, DSLR जैसी आएगी फोटो
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
WhatsApp अकाउंट अचानक क्यों हो सकता है बैन? समझें नियम और सिस्टम
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
सेकंडों में बिक गया iPhone Duo का शुरुआती स्टॉक, अब डिलीवरी की चुनौती
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी
रेगुलेटर घुमाते ही कैसे बदलती है पंखे की बिजली खपत? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget