एक्सप्लोरर

आपके एंड्रॉइड फोन की बैटरी कितनी घिस गई है? ऐसे जान सकते हैं आप

एप्पल आईफोन में बैट्री हेल्थ चेक करने का ऑप्शन देता है. हालांकि सभी एंड्रॉयड फोन में ये ऑप्शन नहीं मिलता. 

एंड्रॉयड फोन में तमाम फीचर को एक्सेस करने के लिए हमें अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं. कई तरह की सेटिंग्स को भी हम अपने हिसाब से बदल सकते हैं. आप डाटा सेटिंग, कांटेक्ट सेटिंग, कैमरा सेटिंग आदि कई काम कर सकते हैं. लेकिन एंड्रॉयड फोन में आपको बैटरी हेल्थ जानने के लिए कोई डेडीकेटेड ऑप्शन कंपनियां नहीं देती हैं. आज हम आपको इस लेख में यही बताने वाले हैं कि आप कैसे ये जान सकते हैं कि आपका एंड्रॉयड फोन की बैटरी कितनी घिस चुकी है. यानी अब इसमें कितना दम है और कब आपको बैटरी बदलने की जरूरत पड़ सकती है, ये आप जान सकते हैं.

वैसे एंड्रॉयड फोन में आपको पिछले 24 घंटे का बैट्री यूसेज दिख सकता है. बैटरी यूसेज जानने के लिए आपको सेटिंग में जाकर बैटरी के ऑप्शन में जाना होगा. यहां से आप ये देख सकते हैं कि पिछले 24 घंटे में बैट्री यूसेज कितना रहा है और किस ऐप ने ज्यादा बैटरी खर्च की है.

सैमसंग के फोन में ऐसे जान सकते हैं बैटरी हेल्थ

सैमसंग का स्मार्टफोन अगर आपके पास है तो इसमें बैटरी स्टेटस जानने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से 'सैमसंग मेंबर ऐप' डाउनलोड करना होगा. फिर ऐप में 'असिस्टेंट' टैब के अंदर 'सपोर्ट' में आकर 'फोन डायग्नोस्टिक' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा, फिर बैटरी ऑप्शन पर क्लिक करें और बैटरी डायग्नोस्टिक को शुरू करें. प्रोसेस पूरा होने के बाद ये ऐप आपको बताएगा कि बैट्री हेल्थ कैसी है और क्या इसे बदलने की जरूरत है या नहीं. 

इस ऐप से भी जान सकते हैं बैटरी हेल्थ

अगर आप सैमसंग के अलावा कोई दूसरा स्मार्टफोन यूज करते हैं तो आप गूगल प्ले स्टोर से Accu​Battery’ नाम का मोबाइल ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करने के बाद फोन को 0 से 100% तक चार्ज करें. इसके बाद ऐप काम करने लगेगा और फिर आप जान सकते हैं कि आपका बैटरी का क्या स्टेटस है.


आपके एंड्रॉइड फोन की बैटरी कितनी घिस गई है? ऐसे जान सकते हैं आप

इस कोड के मदद से भी जान सकते हैं बैटरी स्टैटस

आप एक एंड्रॉयड टेस्ट कोड के माध्यम से भी अपना बैट्री हेल्थ चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको *#*#4636#*#* डायल करना होगा. ध्यान दें, ये कोड किसी फोन में काम करता है और किसी में नहीं. अगर ये कोड आपके फोन में काम करेगा तो आपको एक पॉप दिखेगा जिसमें आपको फोन इनफॉरमेशन के अंदर बैटरी की जानकारी दिखेगी.

(डिस्‍क्‍लेमर- ये कोड आपके स्‍मार्टफोन को सपोर्ट कर भी सकता है और नहीं भी. इन कोड्स के इस्‍तेमाल से स्‍मार्टफोन के खराब होने की जिम्‍मेदारी हमारी नहीं होगी.) 

यह भी पढ़ें:

Android Secret Codes: बड़े काम के हैं एंड्रॉयड के सीक्रेट कोड्स, फोन की हेल्‍थ जानना बनाते हैं आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget