एक्सप्लोरर

WhatsApp प्राइवेसी के मामले में कितना सुरक्षित, क्या चैट लीक होने से कम हुआ WhatsApp पर भरोसा?

व्हाट्सऐप के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए ये जानना बहुत जरूरी है कि क्या व्हाट्सऐप पर जो डेटा हम शेयर करते हैं वो सेफ रहता है. क्या लोगों की चैट लीक होने के बाद लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करना कम कर देंगे. जानते हैं एक्सपर्ट की राय.

आज पूरी दुनिया में लोग सबसे ज्यादा मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. आप अपना कीमती डेटा और पर्सनल इंफोर्मेंशन व्हाट्सऐप के जरिए शेयर करते हैं. लेकिन क्या व्हाट्सऐप के जरिए शेयर की जाने वाली आपकी जानकारी सुरक्षित है ?  व्हाट्सऐप प्राइवेसी के मामले में कितना सुरक्षित है. क्या इस तरह की चैट सामने आने के बाद व्हाट्सऐप से लोगों का विश्वास कम होने लगा है. जानते हैं इस पर आईटी और साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल का क्या कहना है. प्राइवेसी के मामले में कितना सुरक्षित है व्हाट्सऐप? आईटी और साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल का कहना है कि 'अगर व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को ध्यान से पढ़ा जाये तो पता चलेगा कि जो भी आप जानकारी व्हाट्सऐप पर शेयर कर रहे हैं, वो पब्लिक जानकारी है और उस पर कोई निजता का अधिकार लागू नहीं होता है.' व्हाट्सऐप मैसेज एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होते हैं. यानि जिस पॉइनंट से आप मैसेज भेज रहे हैं और मैसेज पहुंचने तक कोई थर्ड पार्टी आपका मैसेज नहीं पढ़ सकती. लेकिन एक बार आपका मैसेज पहुंचने के बाद कोई भी आपकी चैट बड़ी आसानी से हैक कर सकता है. इसके साथ ही व्हाट्सऐप आपका मेटाडेटा जैसे कि आप व्हाट्सऐप में क्या करते हैं, किसे क्या भेजते हैं, आपकी क्या पसंद है, किस ग्रुप के मेंबर हैं, ये सब जानकारी व्हाट्सऐप कई दिनों तक स्टोर रखता है. सितंबर 2016 से व्हाट्सऐप आपकी जानकारी फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ शेयर कर रहा है. ये कह सकते हैं कि व्हाट्सऐप एक तरह से यूज़र की प्रोफाइलिंग करता है. इसलिए अगर आप बिना सोचे समझे अपना कुछ भी डेटा व्हाट्सऐप पर शेयर करते हैं तो ये आपके लिए मुश्किल पैदा कर सकता है. पवन दुग्गल कहते हैं कि ‘ आप सोचिए व्हाट्सऐप बिना किसी चार्ज के आपको सर्विस दे रहा है और अरबों डॉलर की कमाई कर रहा है कैसे ? दरअसल व्हाट्सऐप फ्रेस डेटा एंट्री का जरिया है. मतलब आप जो डेटा व्हाट्सऐप पर शेयर करते हैं उसे व्हाट्सऐप बेचता है. व्हाट्सऐप ये डेटा थर्ड पार्टी के साथ शेयर करता है. यहीं से व्हाट्सऐप फायदा कमाता है. क्या व्हाट्सऐप पर लोगों का विश्वास कम होगा? पवन दुग्गल का कहना है कि ‘भारत में अभी लोग आंख बंद करके व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं. किसी को व्हाट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी के बार में कुछ पता नहीं है. इसके अलावा भारत में लोगों की मानसिकता ऐसी है कि जब तक खुद के साथ कुछ ऐसा नहीं होता, लोग नहीं समझते. इसीलिए अभी तुरंत लोगों का विश्वास कम नहीं होगा. लोगों को पता नहीं है कि वो जो जानकारी शेयर कर रहे हैं, उसका कानूनी प्रभाव क्या पड़ेगा. अभी बॉलीवुड के ड्रग केस के बाद लोग यही सोच रहे हैं कि ये बड़े लोग हैं, इनकी चैट पकड़ सकते हैं, हमारी कोई क्यों पकड़ेगा. इसी गलतफहमी की वजह से लोग इस प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करते जाएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
Waze और Google Maps में क्या होता है अंतर? जानिए किस्मे मिलते हैं एडवांस फीचर्स
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
जियो से 5 करोड़ यूजर कम होने के बावजूद एयरटेल की कमाई ज्यादा, क्या हैं कारण?
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
सिर्फ एक रुपये में मिल रहा है JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें क्लेम
अब Threads पर बच्चों की हर एक्टिविटी पर रहेगी नजर, जल्द आएंगे नए Parental Controls
अब Threads पर बच्चों की हर एक्टिविटी पर रहेगी नजर, जल्द आएंगे नए Parental Controls

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget