एक्सप्लोरर

Facebook पर दिनभर में कितना समय बिताता है आपका बच्चा? ऐसे करें पता

Facebook Tips: अगर आपके बच्चे भी फेसबुक पर समय बिता रहे हैं तो आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके बच्चे इस साइट पर कितना समय बिता रहे हैं. इसके लिए आपको ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.

Facebook Privacy for Children: फेसबुक को दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स रोजाना यूज करते हैं. बड़ी बात ये है कि हर तबके के यूजर्स इसे यूज करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा समय में बच्चे भी इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने लगे हैं. अगर आपके बच्चे भी फेसबुक पर समय बिता रहे हैं तो आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके बच्चे इस साइट पर कितना समय बिता रहे हैं.

फेसबुक पर अपने बच्चे के बिताए गए समय की निगरानी करने के लिए आपको और आपके बच्चे को पहले ही निगरानी फीचर सेट करना होगा. अगर निगरानी फीचर सेट कर लिया गया है, तो पिछले 7 दिनों में फेसबुक ऐप पर अपने बच्चे के बिताए गए समय को देखने के लिए आप फैमिली सेंटर पर जा सकते हैं. बता दें कि निगरानी फीचर का उपयोग करने के लिए iPhone और Android के लिए Messenger ऐप का लेटस्ट वर्जन होना चाहिए. आपके बच्चे का फेसबुक ऐप लेटेस्ट वर्जन वाला होना चाहिए. माता-पिता अपने बच्चे का फेसबुक ऐप अपडेट कर सकते हैं या डेस्कटॉप या मोबाइल ब्राउज़र पर फेसबुक.com पर जाकर ऐप अपडेट कर सकते हैं. अगर निगरानी फीचर के कुछ फीचर सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं, तो अपना फेसबुक ऐप अपडेट करें.

इन स्टेप्स को करें फॉलो

1. सबसे पहले familycenter.facebook.com/dashboard पर जाएं और अपने अकाउंट में लॉग इन करें.

2. अकाउंट के नीचे, अपने बच्चे के अकाउंट पर क्लिक करें.

3. इसके बाद आप देख सकते हैं कि आपके बच्चे ने पिछले 7 दिनों में फेसबुक पर रोज कितना औसत समय बिताया है.

4. बार ग्राफ़ पर क्लिक करके आप यह भी देख सकते हैं कि आपके बच्चे ने फेसबुक पर रोजाना कितना समय बिताया है.

5. अगर Facebook ऐप का उपयोग एक से ज्यादा डिवाइस पर किया जाता है, तो आपको सभी डिवाइस में ऐप पर बिताया गया कुल समय एक साथ दिखाई देगा.

6. आप 'शेड्यूल किए गए ब्रेक' चालू करके Facebook पर आपका बच्चा कितना समय बिताता है, इसकी लिमीट सेट कर सकते हैं.

ब्रेक भी कर सकते हैं शेड्यूल, यूज नहीं कर पाएगा फेसबुक

1. 'शेड्यूल किए गए ब्रेक' के दौरान आपका बच्चा Facebook ऐप का उपयोग नहीं कर पाएगा.

2. 'शेड्यूल किए गए ब्रेक' सेट करने के लिए familycenter.facebook.com/dashboard पर जाएं और अपने बच्चे के अकाउंट पर क्लिक करें.

3. समय-सीमा मैनेज करें पर क्लिक करें.

4. 'शेड्यूल किए गए ब्रेक' चालू करने के लिए toggle on पर क्लिक करें.

5. 'शेड्यूल किए गए ब्रेक' के लिए कोई खास दिन और समय सेट करने के लिए एडिट करें पर क्लिक करें और फिर सेट करें पर क्लिक करें.

ये भी पढ़ें-

AC में क्या होता है टन का मतलब, कितने ton का एसी आपके लिए रहेगा बेस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान्स, साथ में फ्री दे दी यह सुविधा
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
क्यों एंड्रॉयड और IOS पर ही चलते हैं सभी फोन, दूसरी कंपनी क्यों नहीं डालती इसमें हाथ?
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
अमेरिकी कंपनियां ला रहीं नए सोलर पैनल, बिजली भी ज्यादा और उम्र भी लंबी
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
IND vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget