एक्सप्लोरर

यूट्यूब चैनल से कितना कमाती हैं सीमा हैदर, YouTube Partner Program क्या है जिससे आप भी हो सकते हैं मालामाल

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब यूट्यूब से हर महीने लाखों रुपये कमा रही हैं. जिसके कारण सचिन भी नौकरी छोड़ने का प्लान बना रहा है. आइए जानें आप भी कैसे यूट्यूब से कमाई शुरू कर सकते हैं.

Seema Haider Youtube Earning: सीमा हैदर का नाम आपने 2023 में खूब सुना होगा. दरअसल, वह पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई थीं और यहां आकर उन्होंने अपने प्रेमी सचिन मीणा से मुलाकात की. PUBG गेम के जरिए शुरू हुई यह लव स्टोरी मीडिया और सोशल मीडिया पर छा गई थी.

सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान छोड़ा और नेपाल होते हुए भारत पहुंचीं. उन्होंने भारत में रहने का फैसला किया और फिलहाल, सीमा अपने प्रेमी सचिन के साथ यूट्यूब चैनल चला रही हैं और लाखों की कमाई कर रही हैं.

यूट्यूब से कैसे शुरू की सीमा हैदर ने अपनी कमाई?
यूट्यूब से कमाई तो बहुत से लोग करते हैं, लेकिन सीमा का मामला खास है क्योंकि उन्होंने पब्लिकली अपनी कमाई के बारे में बताया है. एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सीमा ने बताया कि उनकी पहले महीने की कमाई 45,000 रुपये थी. धीरे-धीरे उनका चैनल ग्रो हुआ और अब वह 80 हजार से 1 लाख रुपये महीना कमा रही हैं.

सीमा की आय केवल वीडियो पर आने वाले व्यूज से ही नहीं होती, बल्कि लाइव स्ट्रीमिंग डोनेशन, स्पॉन्सर्ड कंटेंट, ब्रांड प्रमोशन से भी होती है. सीमा और सचिन मिलकर कुल 6 यूट्यूब चैनल्स चलाते हैं, जिनमें दोनों अपने परिवार, जीवनशैली और यात्रा से जुड़ी बातें शेयर करते हैं.

यूट्यूब से कितनी होती है कमाई?
सीमा हैदर ने बताया कि 5 मिनट की वीडियो पर 1,000 व्यूज आने पर लगभग 25 रुपये  मिलते हैं. वहीं यूट्यूब शॉर्ट्स के 1 लाख व्यूज पर करीब 1 डॉलर (80 से 82 रुपये ) मिलते हैं. उनका कहना है कि यूट्यूब से आय स्थिर हो रही है, इसलिए उन्होंने अपने पति सचिन को भी नौकरी छोड़ यूट्यूब पर ध्यान देने की सलाह दी है. इससे वे परिवार के साथ ज्यादा समय बिता सकेंगे.

यूट्यूब से पैसे कमाने का तरीका
अगर आप भी यूट्यूब से कमाई करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको YouTube Partner Program (YPP) का हिस्सा बनना होगा. इसके लिए आपके चैनल पर कम से कम 500 सब्सक्राइबर, पिछले 365 दिनों में 3,000 घंटे का वॉचटाइम और यूट्यूब शॉर्ट्स पर 3 मिलियन व्यूज होना जरूरी है. जब आपका चैनल इन शर्तों को पूरा कर लेता है और मोनेटाइज हो जाता है, तब आप वीडियो व्यूज, शॉर्ट्स व्यूज, ब्रांड डील्स और प्रमोशनल कंटेंट के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ये 7 तकनीक अगर 2030 तक दुनिया में आ गई तो वो होगा जो सोचा तक नहीं, पढ़िए रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपका स्मार्टफोन भी हमेशा करता है लैग? ये हो सकता है कारण, इस ट्रिक से बन जाएगा सुपरफास्ट
क्या आपका स्मार्टफोन भी हमेशा करता है लैग? ये हो सकता है कारण, इस ट्रिक से बन जाएगा सुपरफास्ट
कैसे करें खराब क्वालिटी वाले सोलर पैनल की पहचान? सस्ते के लालच में हो सकता है बड़ा नुकसान
कैसे करें खराब क्वालिटी वाले सोलर पैनल की पहचान? सस्ते के लालच में हो सकता है बड़ा नुकसान
क्या सच में काम करता है Apple का ये फीचर या बस दिखावा है? सामने आ गई सच्चाई
क्या सच में काम करता है Apple का ये फीचर या बस दिखावा है? सामने आ गई सच्चाई
जिसका डर था वही हुआ! गलत हाथों में पड़ा AI, बम बनाने में हो रहा इस्तेमाल- रिपोर्ट
जिसका डर था वही हुआ! गलत हाथों में पड़ा AI, बम बनाने में हो रहा इस्तेमाल- रिपोर्ट

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget