एक्सप्लोरर

Honor 90 पर मिल रहा 10,000 रुपये का डिस्काउंट, 200MP कैमरा और 512GB की है स्टोरेज

Honor 90 Discount: हॉनर ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन, Honor 90 लॉन्च किया है. इसपर कंपनी ग्राहकों को 10,000 रुपयों का डिस्काउंट दे रही है.

Honor 90 Offers: अगर आप 30,000 के बजट में अपने लिए न्यूली लॉन्च फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें आपको बढ़िया कैमरा, शानदार डिस्प्ले और लॉन्ग चलने वाली बैटरी मिले तो हॉनर 90 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है. इस स्मार्टफोन में आपको 5000 एमएएच की बैटरी, 6.7 इंच की डिस्प्ले और 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है. Honor 90 को कंपनी ने 2 स्टोरेज वेरिएंट ने लॉन्च किया है जिसमें 8/256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है जबकि 12/512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है.

अच्छी बात ये है कि कंपनी दोनों मॉडल पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट लॉन्च के तुरंत बाद से ऑफर कर रही है. ऐसा बेहद कम ही देखने को मिलता है. अगर आप Honor 90 को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपको सभी ऑफर्स ग्रैब करने होंगे.

ऐसे मिलेगा 10,000 रुपयों का डिस्काउंट 

अगर आप Honor 90 को SBI या HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा कंपनी 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मोबाइल फोन को एक्सचेंज करने पर दे रही है. साथ ही 5,000 रुपयों का Freebie वैल्यू भी ग्राहकों को दोनों मॉडल्स पर दी जा रही है. इस तरह आप नए फोन को 10 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं.

स्पेसिफिकेशन 

स्पेक्स की बात करें तो फोन में आपको 6.7 इंच की AMOLED क्वाड-कर्व्ड फ्लोटिंग डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है. मोबाइल फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 एक्सेलरेटेड एडिशन, 12GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज के साथ 5000 एमएएच की बैटरी 66 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. मोबाइल फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलता है.

जल्द लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन 

हॉनर के बाद जल्द मोटोरोला और वीवो अपने नए स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च करेंगे. मोटोरोला बाजार में Moto Edge 40 Neo को लॉन्च करेगी जबकि वीवो T2 सीरीज के तहत Vivo T2 Pro 5G को लॉन्च करेगी. दोनों स्मार्टफोन बजट रेंज के अंदर लॉन्च किए जाएंगे.  

यह भी पढ़ें:

आजकल हर फोन के कैमरे में मिल रहा OIS, जानिए ये होता क्या है और फोटो को कैसे शानदार बनाता है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?
15 हजार रुपये के बजट में 5G फोन, Itel City 300 में क्या मिलेगा?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget