एक्सप्लोरर

Honor ने लॉन्च किये तीन नए स्मार्टफोन, 5G कनेक्टिविटी और 40W फास्ट चार्जिंग का मिलेगा सपोर्ट

Honor 30 में HiSilicon Kirin 985 प्रोसेसर दिया है, जबकि Honor 30 Pro और 30 Pro+ में Kirin 990 5G प्रोसेसर दिया है.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी Honor ने चीन में Honor 30 सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज में कंपनी ने Honor 30, Honor 30 Pro और Honor 30 Pro+ समेत तीन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से पर्दा उठाया है. लेकिन भारत में इनके लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर देगी. खास बात यह है कि यह सीरीज 5G कनेक्टिविटी और 40W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ है.

कीमत और उपलब्धता

बात कीमत की करें तो Honor 30 के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत RMB 2999 यानि करीब 32,000 रुपए है जबकि इसके  8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत RMB 3199 करीब 34,000 रुपए  है, वहीं इसके 8GB + 256GB की कीमत RMB 3499 करीब 37,000 रुपए रखी है.

जबकि Honor 30 Pro के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत RMB 3,999 यानि करीब 43,300 रुपए  रखी है, जबकि इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत RMB 4,399 करीब 47,600 रुपए है. इसके अलावा Honor 30 Pro+ के 8GB + 256GB की कीमत RMB 4999 करीब 54,000 रुपए है, जबकि इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत RMB 5499 करीब 60,000 रुपए रखी है. इन तीनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, और इनकी बिक्री 21 अप्रैल से शुरू होगी.

स्पेसिफिकेशन्स

Honor 30 में 6.53 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है. जबकि Honor 30 Pro और 30 Pro+ में Honor 30 Pro और 30 Pro+ में QHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.57 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है. Honor 30, Honor 30 Pro और 30 Pro+ में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

Honor 30 में HiSilicon Kirin 985 प्रोसेसर दिया है, जबकि Honor 30 Pro और 30 Pro+ में  Kirin 990 5G प्रोसेसर दिया है. फोटोग्राफी के लिए Honor 30 में क्वाड ​रियर कैमरा मिलता है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है. Honor 30 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं Honor 30 Pro+ में 50MP UltraVision MX700 मेन सेंसर, 16MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP पेरीस्कोप टेलीफोट कैमरा दिया गया है. Honor के तीनों स्मार्टफोन फ्लैगशिप सीरीज के है.

यह भी पढ़ें 

Apple ने लॉन्च किया सस्ता iPhone SE, जानें इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सब कुछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कैम करने के लिए ChatGPT जैसा एआई बना रहे हैकर्स, रहें सावधान
स्कैम करने के लिए ChatGPT जैसा एआई बना रहे हैकर्स, रहें सावधान
Best Refrigerators For Small Family : 2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
2 लोगों की फैमिली के 10 हजार के अंदर आने वाले फ्रिज
क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
क्या है MySpace जिसकी होने वाली है वापसी? कभी इंटरनेट पर मचाया था धमाल
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान
ChatGPT या Claude? दोनों में क्या है फर्क, जानें किसे इस्तेमाल करना आसान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget