एक्सप्लोरर

Goodbye Nokia: क्या एक बार फिर खत्म हो गई नोकिया की कहानी? अब नए नाम से बिकेंगे स्मार्टफोन

HMD Global: एचएमडी ग्लोबल अब नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन लॉन्च नहीं करेगी. कंपनी ने नोकिया की जगह अब खुद के यानी एचएमडी ब्रांड के फोन लॉन्च करने का फैसला किया है.

Nokia Smartphones: अगर आप नोकिया के फोन इस्तेमाल करते हैं, या कर चुके हैं, तो आप यह जानते होंगे कि नोकिया के स्मार्टफोन और फीचर बनाने वाली कंपनी का नाम HMD Global है. इस कंपनी ने गुरुवार को एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके कारण से एक बार फिर यूजर्स को नोकिया के फोन मार्केट में नहीं दिखेंगे. 

HMD Global ने ऐलान किया है कि अब उनके स्मार्टफोन नोकिया की ब्रांडिंग से नहीं बल्कि उनके असली ब्रांड यानी HMD की ब्रांडिंग के साथ ही लॉन्च होंगे. इसका मतलब है कि अब यूजर्स को मार्केट में किसी भी स्मार्टफोन में नोकिया लिखा हुआ नज़र नहीं आएगा.

HMD ने हटाई नोकिया की ब्रांडिंग

आपको बता दें कि पिछले कुछ वक्त से HMD Global ने लगातार बहुत सारी ऐसी चीजें की थी, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद अब नोकिया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च नहीं होंगे. एचएमडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पुराना नाम ट्विटर) से भी नोकिया ब्रांड को रिमूव कर दिया था और एचएमडी अपने ब्रांडिंग को पिछले कुछ वक्त से लगातार टीज़ भी कर रही है.

इस ब्रांड के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले नोकिया डॉट कॉम मौजूद रहता था, लेकिन अब वहां एचएमडी डॉट कॉम को मेंशन कर दिया गया है. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2024) में एचएमडी नोकिया की जगह अपनी ब्रांडिंग के साथ एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है.

नोकिया का क्या होगा?

ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या नोकिया की कहानी एक बार फिर खत्म हो जाएगी. एक बार फिर इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि पहले माइक्रोसॉफ्ट नोकिया के स्मार्टफोन बेचती थी, जो विंडो ओएस पर काम करता था. नोकिया लूमिया की सीरीज माइक्रोसॉफ्ट की एक लोकप्रिय स्मार्टफोन सीरीज थी, लेकिन बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने नोकिया ब्रांड्स के राइट्स को HMD Global को बेच दिया था. उस वक्त से HMD ही नोकिया के लिए स्मार्टफोन बना रही थी.

एचएमडी ने साफ तौर पर कहा है कि नोकिया के स्मार्टफोन आगे भी बनते रहेंगे. वह अपने ओरिजिनल ब्रांड एचएमडी को नई पहचान देना चाहते हैं और इसलिए उस ब्रांड के स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है. हालांकि, नोकिया के स्मार्टफोन और फीचर फोन बनते रहेंगे.

यह भी पढ़ें:  Paytm की कौन-कौन सी सेवाएं 29 फरवरी के बाद भी जारी रहेंगी? यहां जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget