एक्सप्लोरर

कहीं मोबाइल टॉवर अपनी जमीन पर लगा कर 25 हजार कमाने का ऑफर आपको भी तो नहीं मिला? सावधान, जल्दी पढ़िए ये खबर

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर लोगों को हर महीने कमाई का लालच देकर ठगों द्वारा बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं. TRAI ने साफ किया है कि वो ऐसे किसी ऑफर या कॉल का हिस्सा नहीं है.

अगर आपके पास भी कोई कॉल आए और कहे कि "अपने घर की छत या खाली जमीन पर मोबाइल टॉवर लगवाइए और हर महीने ₹25,000 तक कमाइए", तो सावधान हो जाइए! ये कोई कमाई का मौका नहीं, बल्कि एक बड़ा धोखा हो सकता है. आजकल मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह बहुत सक्रिय हो गए हैं, जो लोगों की लालच का फायदा उठाकर उनके बैंक खाते तक साफ कर रहे हैं.

कैसे होता है ये मोबाइल टॉवर वाला फ्रॉड?

इस स्कैम में ठग खुद को किसी सरकारी संस्था का अधिकारी बताकर कॉल करते हैं, कई बार वो खुद को TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) से जुड़ा बताते हैं. वो बहुत भरोसेमंद आवाज में बताते हैं कि आपकी प्रॉपर्टी मोबाइल टॉवर लगाने के लिए चुनी गई है और आप हर महीने अच्छा खासा किराया कमा सकते हैं.

इसके बाद ठग एक लिंक भेजते हैं या किसी नंबर पर कॉल बैक करने को कहते हैं. कुछ मामलों में तो कॉल पर ही “9” प्रेस करने के लिए कहा जाता है. बस यहीं से शुरू हो जाता है आपके साथ धोखा. अगर आपने उनकी बातों में आकर कोई भी जानकारी शेयर की जैसे OTP, बैंक डिटेल्स या ID प्रूफ तो आपका खाता मिनटों में खाली हो सकता है.

TRAI नहीं करता ऐसा कोई कॉल

सबसे जरूरी बात TRAI कभी भी मोबाइल टॉवर लगवाने के लिए लोगों को कॉल नहीं करता है, न ही वो किसी को एनओसी (NOC) या परमिशन लेटर देता है. ये ठग सिर्फ TRAI का नाम लेकर लोगों को भरोसे में लेते हैं.

कैसे बचें इस धोखाधड़ी से?

  • कोई भी अनजान कॉल आए तो सतर्क रहें, खासकर जब कॉलर पैसे कमाने का लालच दे रहा हो.
  • TRAI या किसी भी सरकारी संस्था के नाम पर आए कॉल की खुद जांच करें.
  • कभी भी अपने दस्तावेज या बैंक की जानकारी फोन पर न दें.
  • TRAI DND ऐप की मदद से ऐसे फ्रॉड कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक कर सकते हैं.
  • लालच में न आएं, होशियारी दिखाएं

आज के समय में टेक्नोलॉजी जितनी तेज़ी से आगे बढ़ रही है, उतनी ही तेज़ी से ठग भी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं. "मोबाइल टॉवर लगाओ और पैसे कमाओ" जैसी स्कीम सुनने में भले ही शानदार लगे, लेकिन बिना पूरी जानकारी के किसी भी स्कीम का हिस्सा बनने से पहले दो बार जरूर सोचें.

याद रखें एक छोटी सी गलती से आपके पूरे जीवन की कमाई लुट सकती है. इसलिए सतर्क रहें, जागरूक बनें और दूसरों को भी इस बारे में बताएं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय
जैमर से कैसे बंद हो जाता है इंटरनेट? जानिए कैसे करता है काम और क्या है उपाय
फ्रिज यूज करते हैं तो तुरंत जान लें ये बात, नहीं तो हर महीने बेवजह खर्च होंगे हजारों रुपये
फ्रिज यूज करते हैं तो तुरंत जान लें ये बात, नहीं तो हर महीने बेवजह खर्च होंगे हजारों रुपये
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
आपके Power Bank में जरूर होने चाहिए ये 4 सेफ्टी फीचर्स! एक छोटी गलती बना सकती है बड़ा खतरा
आपके Power Bank में जरूर होने चाहिए ये 4 सेफ्टी फीचर्स! एक छोटी गलती बना सकती है बड़ा खतरा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget