एक्सप्लोरर

Blinkit वाला पहुंचा या नहीं? अब ऐप नहीं, नोटिफिकेशन बताएगा, आ गया Android 16 का नया फीचर

Android 16 अपडेट में अब Blinkit, Zepto, Uber जैसी ऐप्स की लाइव ट्रैकिंग सीधी नोटिफिकेशन में दिखेगी, जिससे बार-बार ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अगर आप भी बार-बार ऐप खोलकर यह चेक करते रहते हैं कि आपका ऑर्डर या कैब कहां तक पहुंची है, तो आपके लिए खुशखबरी है. गूगल ने अपना लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम Android 16 लॉन्च कर दिया है और इसमें कई कमाल के फीचर्स जुड़ गए हैं. सबसे शानदार बदलाव यह है कि अब आपको Blinkit, Zepto, Zomato या Uber जैसी ऐप्स से जुड़ी लाइव अपडेट्स सीधे नोटिफिकेशन में मिलेंगी. यानी ऐप बार-बार खोलने की झंझट खत्‍म!

Blinkit वाला कितना दूर है, अब नोटिफिकेशन बताएगा

नए एंड्रॉयड 16 में जो फीचर सबसे ज्‍यादा चर्चा में है, वो है "रियल टाइम नोटिफिकेशन अपडेट्स". जब आप कोई फूड डिलीवरी या कैब बुक करते हैं, तो अब यह जानकारी आपको नोटिफिकेशन में ही मिल जाएगी कि डिलीवरी बॉय या ड्राइवर कहां तक पहुंचा है. इससे बार-बार ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर यूजर एक्सपीरियंस को काफी आसान और तेज बना देगा.

स्कैम कॉल्स और खतरनाक ऐप्स से मिलेगी सुरक्षा

Android 16 में सुरक्षा को भी पहले से ज्यादा मजबूत किया गया है. "एडवांस्ड प्रोटेक्शन" नाम का फीचर अब आपको स्कैम कॉल्स, हानिकारक ऐप्स और ऑनलाइन थ्रेट्स से बचाएगा. इसके साथ ही, एक ही ऐप से आने वाले ढेर सारे नोटिफिकेशन अब ग्रुप में दिखेंगे, जिससे स्क्रीन पर कम क्लटर होगा.

डेस्कटॉप जैसा एक्सपीरियंस मोबाइल पर

नया अपडेट एक और जबरदस्‍त बदलाव लेकर आया है, "डेस्कटॉप विंडोइंग". इसकी मदद से यूजर्स एक ही स्क्रीन पर कई ऐप्स की विंडो खोल सकेंगे, कुछ-कुछ वैसा ही जैसे लैपटॉप या कंप्‍यूटर पर होता है. यह फीचर शुरुआत में सीमित डिवाइसेज में आएगा, लेकिन भविष्‍य में टैबलेट्स और फोन्‍स को एक्सटर्नल डिस्प्ले से कनेक्ट करके डेस्कटॉप जैसा अनुभव लेने का मौका मिलेगा.

HDR स्‍क्रीनशॉट और ज्‍यादा प्रोडक्टिविटी

एंड्रॉयड 16 में अब आप एचडीआर क्वालिटी में स्क्रीनशॉट भी ले पाएंगे. खासकर टैबलेट यूजर्स के लिए यह अपडेट काफी फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इसमें मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी को लेकर काफी सुधार किए गए हैं.

किन फोन्‍स में सबसे पहले मिलेगा Android 16

अगर आपके पास Pixel फोन है, तो आपके लिए खुशखबरी है. फिलहाल यह नया अपडेट Google Pixel सीरीज के लिए उपलब्ध है. इनमें Pixel 6, 6a, 6 Pro, Pixel 7, 7a, 7 Pro, Pixel 8, 8a, 8 Pro, Pixel Fold और Pixel Tablet शामिल हैं. इसके अलावा Pixel 9 और उसकी नई वैरिएंट्स में भी Android 16 मिलेगा.

जल्‍द ही सैमसंग, OnePlus, OPPO, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियां भी अपने फोन के लिए यह अपडेट रोलआउट कर सकती हैं. गूगल की अगली Pixel सीरीज में Android 16 पहले से इंस्टॉल मिलेगा.

Android 16 सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि मोबाइल यूजर एक्सपीरियंस को एक नया मोड़ देने जा रहा है. अब फूड डिलीवरी या कैब सर्विस ट्रैक करने के लिए ऐप खोलने की जरूरत नहीं, सब कुछ नोटिफिकेशन में मिलेगा. सिक्योरिटी मजबूत हुई है और टैबलेट्स की प्रोडक्टिविटी को भी बूस्ट मिलेगा. अगर आपके पास Pixel डिवाइस है, तो नया अपडेट तुरंत चेक करिए, आपका फोन पहले से स्मार्ट हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget