एक्सप्लोरर

इस फोन में मिला गूगल के Gemini AI मॉडल का सपोर्ट, होंगे 2 बड़े फायदे, आपके पास है?

Gemini AI: गूगल ने अपने एडवांस्ड एआई मॉडल Gemini AI को लॉन्च कर दिया है. इसे 3 साइज में लॉन्च किया गया है जिसमें अल्ट्रा, प्रो और नैनो शामिल है.

Gemini AI in Pixel 8 Pro: गूगल ने अपना नया एआई टूल जेमिनी AI लॉन्च कर दिया है. इस टूल को कंपनी ने ओपन एआई के चैट जीपीटी को टक्कर देने के लिए तैयार किया है. इस टूल की खासियत ये है कि ये कई तरह के टास्क जैसे टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो, कोड आदि को एक ही समय पर हैंडल कर सकता है. जबकि चैट जीपीटी केवल टेक्स्ट प्रांप्ट को ही हैंडल कर सकता है. कंपनी का नया AI मॉडल गूगल के लेटेस्ट पिक्सल डिवाइस में उपलब्ध हो गया है. अगर आप पिक्सल 8 प्रो यूज करते हैं तो आप जेमिनी एआई को यूज कर सकते हैं. जानिए कैसे?

इस फोन में मिला सपोर्ट 

गूगल पिक्सल 8 प्रो में जेमिनी एआई का नैनो वर्जन मिलेगा जो ऑन डिवाइस टास्क के लिए जिम्मेदार है. फिलहाल आप इस टूल की मदद से 2 काम कर पाएंगे. पहला तो ये टूल आपको वॉट्सऐप में आगे क्या रिप्लाई करना है ये सजेस्ट करेगा. दूसरा रिकॉर्डर ऐप में आप समरी जान पाएंगे. क्योकि ये AI ऑन डिवाइस टास्क के लिए है इसलिए आपकी इनफार्मेशन डिवाइस से बाहर नहीं जाती और प्राइवेसी बनी रहती है.

होंगे ये 2 फायदे 

लॉन्च के साथ, अब ये Pixel 8 Pro पर रिकॉर्डर ऐप में AI समरी सुविधा के पीछे का दिमाग होगा. दरअसल, पिक्सल में मिलने वाला रिकॉर्डर ऐप यूजर्स को ऑडियो रिकॉर्ड करने और ट्रांसक्राइब करने के सुविधा देता है. अब जेमिनी के सपोर्ट से आप आसानी से रिकॉर्ड किए गए वार्तालापों, साक्षात्कारों, प्रस्तुतियों या अन्य ऑडियो की समरी जान पाएंगे. जेमिनी नैनो की मदद से आपको समरी तब भी मिलेगी जब आप WiFi से कनेक्ट नहीं होंगे. बता दें, रिकॉर्डर ऐप अब 28 नई भाषाओं में ट्रांसक्राइब करता है.

जेमिनी नैनो का सपोर्ट Gboard में भी आ रहा है. इसमें यूजर्स को एक स्मार्ट रिप्लाई का ऑप्शन मिलेगा जो यूजर्स को चैट के दौरान ये बताएगा कि उन्हें आगे क्या रिप्लाई करना है. फिलहाल ये फीचर केवल वॉट्सऐप के साथ काम करेगा जो 2024 से अन्य ऐप्स के साथ भी काम करने लगेगा. गूगल ने कहा कि जेमिनी एआई  द्वारा सुझाई गई प्रतिक्रियाएं उच्च गुणवत्ता वाली होंगी क्योंकि एआई मॉडल में अधिक बातचीत संबंधी जागरूकता है.

यह भी पढें:

Meta ने लॉन्च किया Imagine AI टूल, टेक्स्ट लिखकर बना पाएंगे फोटो, तरीका जानिए  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा

Embed widget