एक्सप्लोरर

कंप्यूटर पर Gmail चलाते वक्त मोबाइल पर न हो ऐसा, इसका गगूल कर रहा टेस्ट, पढ़िए पूरी डिटेल

इस सुविधा को और यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. हालांकि, यह अभी भी टेस्टिंग के फेज में है और इसे केवल वर्कस्पेस अकाउंट पर ही देखा गया है.

Google कथित तौर पर Gmail के लिए एक नई सुविधा शुरू कर रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, जीमेल यूजर्स अब अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को रोक सकते हैं जब वे अपने कंप्यूटर पर जीमेल का इस्तेमाल कर रहे हों. इस फीचर को पहले इस साल फरवरी में सीमित संख्या में यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था लेकिन अब इसे और यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है. हालांकि, यह अभी भी टेस्टिंग के फेज में है और इसे केवल वर्कस्पेस अकाउंट पर ही देखा गया है.

एक बार यह सुविधा उपलब्ध होने के बाद, यूजर्स जीमेल में एक नोटिफिकेशन पॉज डायलॉग देखेंगे. पॉप-अप यूजर्स को लैपटॉप/पीसी पर एक्टिव रहने के दौरान मोबाइल नोटिफिकेशन को रोकने की सुविधा देगा. जब कोई मोबाइल पर Gmail नोटिफिकेशन को रोकने का ऑप्शन चुनता है, तो उन्हें Gmail को डिवाइस के इस्तेमाल की निगरानी करने की अनुमति देने के लिए कहा जाएगा.

"जब आप इस डिवाइस का उपयोग कर रहे हों तो मोबाइल नोटिफिकेशन रोकें. इस डिवाइस पर एक्टिव रहते हुए Gmail मोबाइल नोटिफिकेशन को रोकने के लिए अपने ब्राउजर को यह पता लगाने दें कि आप एक्टिव हैं या दूर हैं. जारी रखें पर क्लिक करें और फिर अपने ब्राउज़र द्वारा संकेत दिए जाने पर अनुमति दें,” पॉप-अप में यह आता है.

जब यह सुविधा एक्टिव होती है, तो नए ईमेल के बारे में अलर्ट केवल डेस्कटॉप पर दिखाई देंगे. जबकि यूजर्स को अभी भी उनके फोन पर नए ईमेल प्राप्त होंगे, उन्हें नोटिफिकेशन में नहीं दिखाया जाएगा. जैसे ही यूजर कंप्यूटर से दूर होगा, फोन पर फिर से नोटिफिकेशन आने शुरू हो जाएंगे.

Gmail सुविधा के लिए "Your Device Use" परमिशन का उपयोग करता है. वर्तमान में, जीमेल के सेटिंग मेनू से इस सुविधा को मैन्युअल रूप से इनेबल करने का कोई ऑप्शन नहीं है. लेकिन वे सेटिंग्स> सुरक्षा और गोपनीयता> साइट सेटिंग्स> अतिरिक्त अनुमतियों के तहत क्रोम की सेटिंग में परमिशन को रद्द कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आईफोन 14 में हो सकता है ये बदलाव, चिप को एप्पल कर सकता है रीब्रांड

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा फोन में है ये खतरनाक ऐप, चुरा रहा फेसबुक डेटा, तुरंत कर दीजिए Delete

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget