एक्सप्लोरर

अगर गूगल बेचे Chrome, तो खरीदार OpenAI तैयार- कोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा!

अमेरिकी सरकार का आरोप है कि गूगल ने ऑनलाइन सर्च और ऐड टेक्नोलॉजी में गैरकानूनी तरीके से इतना दबदबा बना लिया है कि बाकी कंपनियों के लिए बाजार में टिकना मुश्किल हो गया है.

अगर किसी वजह से गूगल को अपना मशहूर वेब ब्राउजर Chrome बेचना पड़ा, तो ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI उसे खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकती है. ये चौंकाने वाला खुलासा उस वक्त हुआ जब OpenAI के अधिकारी निक टर्ली अमेरिका में चल रहे गूगल के खिलाफ एक मोनोपॉली केस में गवाही दे रहे थे.

गूगल पर अमेरिकी सरकार का शिकंजा

अमेरिकी सरकार का आरोप है कि गूगल ने ऑनलाइन सर्च और ऐड टेक्नोलॉजी में गैरकानूनी तरीके से इतना दबदबा बना लिया है कि बाकी कंपनियों के लिए बाजार में टिकना मुश्किल हो गया है. अब कोर्ट ये तय कर रहा है कि गूगल के इस दबदबे को कैसे तोड़ा जाए. अगर कोर्ट ने Chrome को बेचने का आदेश दिया, तो OpenAI उसे खरीदना चाहेगा.

क्या कहा OpenAI ने?

गवाही में निक टर्ली ने साफ कहा, 'अगर गूगल को Chrome बेचना पड़ा, तो हम उसे खरीदने के लिए तैयार हैं.' Chrome आज दुनिया का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है. आंकड़ों के मुताबिक, करीब 64% लोग Chrome का इस्तेमाल करते हैं. दूसरे नंबर पर Apple का Safari है, जिसका इस्तेमाल लगभग 21% लोग करते हैं.

गूगल ने क्या जवाब दिया?

गूगल ने इन बातों को पूरी तरह नकारते हुए कहा है कि Chrome बिकाऊ नहीं है. कंपनी चाहती है कि कोर्ट इस केस को खारिज कर दे. गूगल की रेगुलेटरी हेड ली-ऐन मुलहॉलैंड ने बयान दिया कि सरकार के ये कदम, 'अमेरिकी उपभोक्ताओं और टेक्नोलॉजी की लीडरशिप' को नुकसान पहुंचाएंगे.

OpenAI और गूगल साथ नहीं, बल्कि अलग रास्ते

OpenAI ने कोर्ट में बताया कि उन्होंने पहले गूगल को एक 'पार्टनरशिप का ऑफर' दिया था, जिससे ChatGPT में गूगल सर्च के नतीजे दिखाए जा सकते थे. लेकिन गूगल ने ये ऑफर ठुकरा दिया. निक टर्ली ने साफ कहा, 'हमारी गूगल से आज कोई साझेदारी नहीं है.'

वहीं OpenAI की Microsoft के साथ मजबूत साझेदारी है. Microsoft का अपना सर्च इंजन 'Bing' और ब्राउजर 'Edge' है. दूसरी तरफ गूगल ने भी ChatGPT को टक्कर देने के लिए 'Gemini AI' लॉन्च किया है.

सोशल मीडिया में भी कदम रखने की तैयारी

एक और बड़ी खबर ये है कि OpenAI अब अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने की सोच रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन सैम ऑल्टमैन (OpenAI के CEO) लोगों से इसका फीडबैक मांग रहे हैं. 

बता दें कि सैम ऑल्टमैन और एलन मस्क (X के मालिक) पहले बिजनेस पार्टनर थे, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. मस्क की कंपनी X भी 'Grok AI' नाम का अपना टूल ला चुकी है.

आगे क्या होगा?

गूगल के खिलाफ ये ट्रायल 'तीन  हफ्तों' तक चलेगा और इसमें Meta, Amazon, Apple जैसी बा की टेक कंपनियों की भी नज़र बनी हुई है. क्योंकि उन पर भी अमेरिकी सरकार ने 'मोनोपॉली' को लेकर केस ठोका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने लगाया बैन, लेकिन बच्चे फिर भी सोशल मीडिया पर, क्या फेल हो गया ऑस्ट्रेलिया का कानून?
सरकार ने लगाया बैन, लेकिन बच्चे फिर भी सोशल मीडिया पर, क्या फेल हो गया ऑस्ट्रेलिया का कानून?
Elon Musk करेंगे नया कमाल, Starmind में बनाएंगे 10 लाख एआई सैटेलाइट का नेटवर्क
Elon Musk करेंगे नया कमाल, Starmind में बनाएंगे 10 लाख एआई सैटेलाइट का नेटवर्क
अब गुमनाम रहकर यूज नहीं कर पाएंगे एआई, बदल गई पॉलिसी, देना पड़ सकता है बायोमेट्रिक डेटा
अब गुमनाम रहकर यूज नहीं कर पाएंगे एआई, बदल गई पॉलिसी, देना पड़ सकता है बायोमेट्रिक डेटा
आपका पैसा और डेटा बचा सकती है WhatsApp की यह वॉर्निंग, आ रहा है नया सेफ्टी फीचर
आपका पैसा और डेटा बचा सकती है WhatsApp की यह वॉर्निंग, आ रहा है नया सेफ्टी फीचर

वीडियोज

Sansani | Crime News: सिया/सोनम तो बेवफा है ! | Pune News
दिल कहे BUY, दिमाग कहे WAIT! Triumph Tracker 400 Review #autolive
₹5 लाख की कार आज ₹10 लाख की क्यों? आखिर पैसा जा कहाँ रहा है? #autolive
Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asaduddin Owaisi News: 'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
'पासपोर्ट भी नहीं मान्य? ओवैसी का चुनाव आयोग पर सबसे बड़ा हमला, BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप'
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
UP में BJP का NYO-NJD फॉर्मूला, मुकाबला कर पाएगा अखिलेश-राहुल का इंडिया अलायंस? समझें यहां
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
ऐसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी कभी नहीं देखी होगी, सोने से बनी और जड़े गए 900 हीरे; आप भी ला सकते हैं घर
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
इस मुस्लिम लड़की पर दिल हार बैठे थे शिवम दुबे, निकाह की तस्वीरों पर हुआ था बवाल; जानें लव स्टोरी
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
कॉकरोच पार्टी के समर्थक की लोहे के रॉड से पिटाई, भड़के दिपके, लगाओ एससी-एसटी एक्ट
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
जम्मू कश्मीर थाने में पुलिसवाले को आर्मी ने पीटा, कमांडिग ऑफिसर समेत 40 जवानों पर FIR
Explained: मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो दिया मौत का तोहफा, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
मॉर्डन होने के साथ बन रहे कातिल! शादी नहीं करनी तो लेते जान, आखिर सिया इनकार क्यों नहीं कर पाई?
Embed widget