एक्सप्लोरर

Google Search: भूलकर भी गूगल पर ये न करें सर्च, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

कोरोनाकाल में हैकर्स यूजर्स को सबसे ज्यादा शिकार गूगल पर बना रहे हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं आपको गूगल पर किन चीजों को सर्च करने से परहेज करना चाहिए ताकी आप हैकर्स आपको निशाना न बना सकें.

Google हमारे कितना काम आता है ये किसी को भी बताने की जरूरत नहीं है. हम जरूरी जानकारी गूगल से जुटा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप गूगल पर सर्च नहीं कर सकते हैं. इन्हें गूगल पर सर्च करना महंगा पड़ सकता है. यहां पर हम अक्सर ऐसी जानकारियां सर्च कर लेते हैं जो हमारे लिए नुकसानदायक होती हैं. हैकर्स इन सर्च में ताक लगाए रहते हैं और जैसे ही आप इन्हें सर्च करते हैं आप इनकी ठगी का शिकार हो जाते हैं. हम आपको कुछ ऐसे सर्च के बारे में बता रहे हैं जो कि आपको नहीं करने चाहिए. 

Google को न मानें डॉक्टर
अक्सर कई लोग गूगल को डॉक्टर मानने लगते हैं. कोई भी बीमारी होने पर वे उसके लक्षण डालकर दवाई के बारे में सर्च करने लगते हैं. ऐसा भूलकर भी न करें. इससे आपकी जान को भी खतरा है. बीमारी के बारे में जानकारी जुटाना गलत नहीं है लेकिन गूगल पर किसी भी वेबसाइट के मुताबिक उसका इलाज या फिर दवाई लेना बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है.

बैंक की जानकारी न लें
कोरोना काल में ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांजेक्शन पहले से ज्यादा बढ़ा है. इससे कई फायदे हैं तो नुकसान भी हैं. ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले हैकर्स बैंक की तरह URL बना देते हैं. इसके बाद हम जब भी उस बैंक का नाम डालते हैं तो हम उनके जाल में फंस जाते हैं और हमारे खाते में से पैसे चुरा लेते हैं. इसलिए हमेशा बैंक की जानकारी गूगल से न लेकर बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से लेनी चाहिए.

नहीं करें सर्च कस्टमर केयर का नंबर
हम अक्सर किसी भी कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च करते हैं. ज्यादातर लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार इसी वजह से होते हैं. हैकर्स कंपनी की नकली वेबसाइट बनाकर उसका नंबर और ईमेल आईडी गूगल पर डाल देते हैं और हम उनको मांगी गई जानकारी दे देते हैं. जिससे वे हमारे खाते में सेंध लगा देते हैं. हमें भूलकर भी किसी कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ही कस्टमर केयर का नंबर लें.

सरकारी वेबसाइट से ही लें योजनाओं की जानकारी
केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए सभी योजनाओं की जानकारी इंटरनेट पर डालती है. इन योजनाओं की अपनी वेबसाइट होती है, जहां से आप उस योजना से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं. अक्सर साइबर क्रिमिनल फ्रॉड सरकारी वेबसाइट जैसी नकली वेबसाइट बना देते हैं. इससे भी हमें बचने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें

Google का दूसरा क्लाउड एरिया Delhi-NCR में हुआ शुरू, कस्टमर्स को मिलेगी बेहतर सर्विस

Tips: अगर खो गया है मोबाइल फोन तो जानिए उसमें से कैसे डिलीट करें गूगल अकाउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget