एक्सप्लोरर

Watch: गूगल के रोबोट ने खूब छुड़ाए पसीने, खेला ऐसा टेबल टेनिस कि देखते रह गए खिलाड़ी

Google Robot Viral Video: Google के रिसर्चर्स ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो टेबल टेनिस को अच्छे से खेल सकता है. इस रोबोट ने कई खिलाड़ियों को हराया है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Google Robot Play Table Tennis: दुनिया में टेक्नोलॉजी लगातार समय के साथ एडवांस हो रही है. रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी लगातार काम हो रहा है. इसी कड़ी में Google DeepMind के रिसर्चर्स ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. दरअसल, रिसर्चर्स ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो टेबल टेनिस को बड़े अच्छे से खेल सकता है. इस रोबोट में 6 DoF ABB 1100 वाली बांह लगी हुई है. इस रोबोट ने टेबल टेनिस में कई खिलाड़ियों को हराया है. जानकारी के मुताबिक, 29 लोगों के साथ हुए टेस्ट में इसने शुरुआती खिलाड़ियों को सभी मैचों में हराया है. 

कैसे काम करता है ये रोबोट 

रिसर्चर्स ने इस रोबोट को अलग-अलग कामों के लिए छोटे-बड़े हिस्सों से मिलकर बनाया है. इसमें बड़ा हिस्सा सोच-समझकर फैसले लेने के लिए हैं. वहीं छोटे हिस्से खास कामों के लिए होते हैं. रिसर्चर्स ने इस रोबोट को ऐसे बनाया है कि ये सामने वाले विरोधी के हिसाब से को बदल सकता है और अच्छे फैसले ले सकता है.

प्रो प्लेयर्स को खेलने में हुई परेशानी

इस रोबोट ने काफी खिलाड़ियों को हरा दिया, लेकिन जब इसके सामने प्रो प्लेयर्स आए तो उनके साथ खेलने में इसे काफी परेशानी हुई. यहीं नहीं अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ ये सभी मैच हार गया. 

असल में रोबोट को फैसले लेने में और फिर जवाब देने में भी समय लगता है. इसी वजह से तेज गेंदों को संभालने में इस रोबोट को दिक्कत होती है. हर बार खेल रोकना पड़ता है और इसके पास सीखने के लिए कम जानकारी होती है. वैज्ञानिक इस समस्या को सुलझाने के लिए नए तरह के नियंत्रण तरीके और मशीन में सुधार करने के बारे में योजना बना रहे हैं.

खिलाड़ियों ने फिर से खेलने की जताई इच्छा

रिसर्चर्स के मुताबिक, इस रोबोट को पहले एक काल्पनिक दुनिया में सिखाया गया था, जहां इसे खुद सीखने और दूसरों की नकल करने के तरीके इस्तेमाल किए गए. इसके बाद इसे असली दुनिया में काम करने के लिए तैयार किया गया. वहीं हराने के बाद भी 29 में से 26 खिलाड़ियों ने रोबोट के साथ फिर से खेलने की इच्छा जताई और उन्हें इसके साथ खेलने का अच्छा अनुभव मिला है.

एआई और रोबोटिक्स में अगर इसी तरह से इनोवेशन होता रहा तो हो सकता है कि आने वाले ओलंपिक में हमें इंसानों के साथ रोबोट्स भी भाग लेते हुए दिखाई दें.

ये भी पढ़ें-

जब सबकुछ फ्री दे रहा है Google, तो कैसे हर एक मिनट में हो रही 2 करोड़ रुपये की कमाई? चौंकाने वाला है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget