एक्सप्लोरर

Google ने ऐप हटाए-फिर लौटाए, इतने में लग गया भारतीय डेवलपर्स के बिजनेस को बड़ा झटका

Indian Apps: गूगल ने 1 मार्च 2024 से भारत की 10 कंपनियों के लोकप्रिय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया था, जिसके बाद भारत सरकार ने मामले का संज्ञान लिया और प्ले स्टोर पर ये ऐप्स वापस लौटा दिए गए.

Google Play Store: गूगल ने पिछले दिनों भारत के कुछ ऐप डेवलपर्स पर सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें एंड्रॉयड प्ले स्टोर से हटा दिया था, जिसके बाद सरकार ने मामले का संज्ञान लिया और प्ले स्टोर पर ऐप्स वापस लौटा दिए गए. इस समय सीमा के दौरान ऐप डेवलपर्स को काफी नुकसान हुआ है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है. डेवलपर्स का कहना है कि गूगल के प्ले स्टोर से ऐप्स हटाने से वापस लौटाने तक उन लोगों के कारोबार को 40 फीसदी तक नुकसान हुआ है. 

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पीपल ग्रुप और शादी डॉट कॉम के फाउंडर और सीईओ अनुपम मित्तल का कहना है कि गूगल प्ले स्टोर से ऐप हटाए जाने के बाद बिजनेस 30-40 फीसदी कम हो गया है. अनुपम मित्तल ने इससे पहले गूगल के इस कदम की निंदा करते हुए कहा था कि यह भारत के इंटरनेट के लिए काला दिन है. गूगल ने अपने ऐप स्टोर से बड़े ऐप्स को हटा दिया है. इससे पता चलता है कि उन्हें भारत के प्रति बहुत कम सम्मान है. यह नई ईस्ट इंडिया कंपनी है, इस लगान को रोका जाना चाहिए. 

'करीब 40 फीसदी गिरावट देखने को मिली'

बिजनेस स्टैंडर्ड से बात करते हुए मैचमेकिंग एप Truly Madly के सीईओ स्नेहिल खानोर का कहना है कि गूगल के इस कदम के बाद उनके बिजनेस पर गहरा असर पड़ा है. उन्होंने बताया कि जिस दिन ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया, उसके पहले दिन ट्रूलीमैडली के कारोबार पर 20-25 फीसदी असर पड़ा है. इसके बाद शनिवार को बिजनेस में करीब 40 फीसदी गिरावट देखने को मिली है. 

मालूम हो कि गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट जारी करने के बाद 1 मार्च 2024 से भारत की 10 कंपनियों के लोकप्रिय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया था. इन ऐप्स में मैट्रिमोनी ऐप्स समेत भारत के कई लोकप्रिय ऐप्स का नाम शामिल है. गूगल ने Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया था, जिसके बाद सरकार के कड़े रुख के बाद ये एप गूगल प्ले स्टोर पर वापस लौटा दिए गए. 

यह भी पढ़ें:

40 हजार के बजट में दिल जीत लेंगे ये ब्रांडेड फोन, कैमरा से लेकर बैटरी बैकअप तक हर फीचर शानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!
Xप्लेन: 10वां सिम कार्ड 48 घंटे बाद से क्यों नहीं मिलेगा? जानें सभी जरूरी सवालों के जवाब
10वां सिम कार्ड 48 घंटे बाद से क्यों नहीं मिलेगा? जानें सभी सवालों के जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget