एक्सप्लोरर

Google Pixel फोन में मिलेगा iPhone जैसा फीचर! इमरजेंसी कंडीशन में करेगा मदद

Pixel Smartphones: गूगल पिक्सल स्मार्टफोन में जल्द ही एक खास फीचर आने वाला है, जो कि आईफोन में भी देखने को मिला था. इस फीचर की मदद से लोग बिना नेटवर्क के भी इमरजेंसी कॉल कर पाएंगे.

Google Pixel: गूगल अपने आने वाले नए पिक्सल स्मार्टफोन में बहुत सारे नए और खास फीचर्स लेकर आने वाला है. उनमें से एक फीचर का नाम SOS फीचर है, जो किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में लोगों की मदद करता है. इस फीचर की मदद से यूज़र्स अपने फोन से बिना किसी नेटवर्क के भी आपातकालीन सेवाओं की मदद बुलाने के लिए कॉल कर सकते हैं.

गूगल अपने पिक्सल फोन में भी इस खास फीचर को शामिल करने वाला है. आपको बता दें कि पिछले साल लॉन्च होने वाले एप्पल के iPhone 14 Series के फोन में SOS यानी इमरजेंसी कॉलिंग वाला फीचर शामिल किया गया था. हालांकि, एप्पल के आईफोन में मौजूद इमरजेंसी कॉलिंग फीचर फिलहाल सिर्फ अमेरिका और कनाडा में ही उपलब्ध है.

गूगल पिक्सल फोन में आ रहा खास फीचर

इन दोनों में रहने वाले आईफोन यूज़र्स की इमरजेंसी में बिना किसी नेटवर्क के कॉलिंग कर सकते हैं. एप्पल ने अभी तक भारत या बाकी किसी अन्य देशों रहने वाले आईफोन यूज़र्स के लिए बिना नेटवर्क इमरजेंसी कॉलिंग की शुरुआत नहीं की है, लेकिन गूगल पिक्सल अपने तमाम एंड्ऱॉयड डिवाइस और फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इस फीचर को शामिल कर सकता है.

गौरतलब है कि हाल ही में गूगल पिक्सल फोन में आए एक सैटेलाइट अपडेट में SOS फीचर को देखा गया था, उसके बाद से गूगल के फोन में इस फीचर के आने की चर्चाएं शुरू हो गई थी. गूगल पिक्सल फोन यूज़ करने वाले यूज़र्स फोन में मौजूद सेफ्टी एंड इमरजेंसी वाले ऑप्शन में अडेप्टिव कनेक्टिविटी सर्विस का विकल्प दिखाई देगा, जहां उन्हें इमरजेंसी कॉलिंग वाला यह फीचर मिलेगा.

एंड्रॉयड 14 अपडेट के साथ मिलेगा फीचर

गूगल पिक्सल फोन यूज़ करने वाले कई यूज़र्स अपने फोन को अपडेट करने के साथ उसमें सैटेलाइट एसओएस फीचर को देखा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा गूगल पिक्सल 8 फोन के नए वर्ज़न में सैटेलाइट कनेक्टिविटी वाला यह फीचर मिल सकता है.

गूगल पिक्सल फोन में मिलने वाले लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 14 के अपडेट के साथ इमरजेंसी कॉलिंग का फीचर भी शामिल किया जाएगा. इसके अलावा गूगल पिक्सल के आने वाले कई नए फोन भी एंड्रॉयड 14 ओएस से लैस रहेंगे, लिहाजा, उनमें भी बिना नेटवर्क के इमरजेंसी कॉल करने वाला फीचर मौजूद रहेगा.

हालांकि, अभी तक इस बात के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि गूगल पिक्सल फोन में आने वाला यह खास फीचर दुनिया के किन-किन देशों में उपलब्ध होगा. अगर यह फीचर भारत में उपलब्ध होता है, तो यह खासतौर पर महिलाओं और सुरक्षाबल के लोगों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता हैं, ताकि वो किसी भी आपातकालीन स्थिति में कॉल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

EU ने Apple पर लगाया 1.8 बिलियन यूरो का तगड़ा जुर्माना, जानें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
गाड़ी कहां पार्क है? भूल जाते हैं तो ऑन कर लें Google Map की ये सेटिंग
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
WhatsApp पर अपनी प्रोफाइल फोटो किससे छिपाएं, ये प्राइवेसी सेटिंग काम आएगी
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च

वीडियोज

Romana Isar Khan | Shastrartha: सियासत के नाम फिर से हिंदू-मुसलमान? | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Saharanpur Bulldozer Action: यूपी में अवैध मस्जिद पर एक्शन.. बढ़ी सियासी टेंशन !। UP Politics
Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
'दिमागी नक्सल' वाले पोस्ट पर बवाल, सौरव दास और गौरव भाटिया में तीखी बहस
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
सहारनपुर: 'कानून सबके लिए...', मस्जिद गिराए जाने पर भड़के मौलाना अरशद मदनी
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
हरमनप्रीत कौर का PAK के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, 150वां टी20 खेलने वाली बनी पहली कप्तान
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
बादशाह की एक्स वाइफ ने सेपरेशन और दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, बता दिया सच
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?
Apple के नए CEO को कितनी मिल रही सैलरी, टॉप-5 सीईओ से कितनी कम?
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
बुखार उतर गया, लेकिन सीने की जकड़न नहीं गई? लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Embed widget