एक्सप्लोरर

गूगल मीट पर खुद को अनम्यूट किए बिना भी कह सकेंगे अपनी 'बात', इसी महीने रिलीज होगा इन-मीटिंग इमोजी रिएक्शन फीचर

अगर आप गूगल मीट यूज करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इस महीने इस प्लेटफॉर्म आपको कई नए फीचर्स मिलेंगे. इसमें सबसे पहले इस प्लेटफॉर्म पर इन-मीटिंग इमोजी रिएक्शन फीचर्स को जोड़ा जाएगा.

गूगल अपने वर्कस्पेस प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाने के लिए लगातार कई अपडेट कर रहा है. उसने इस कड़ी में अपने-अपने प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं. अब खबर आ रही है कि गूगल की तरफ से जल्द ही गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर इन-मीटिंग इमोजी रिएक्शन फीचर्स को जोड़ा जाएगा. इस फीचर पर काफी समय से काम चल रहा है. बताया गया है कि यह फीचर इस महीने में रिलीज कर दिया जाएगा.

क्या है यह फीचर

इस फीचर के तहत आपको गूगल मीट पर किसी भी मीटिंग या किसी भी दोस्त से नॉर्मल कॉल के दौरान इमोजी के जरिए रिएक्शन देने का मौका मिलेगा. मान लीजिए आपको किसी का काम अच्छा लगा या बात अच्छी लगी तो आप उसे क्लैपिंग या थम्स-अप का इमोजी उसी वक्त उस ग्रुप पर सेंड कर सकते हैं. फीचर के तहत हार्ट, स्माइली और कई दूसरे इमोजी के ऑप्शन भी मिलेंगे. अपनी फीलिंग को आप बिना अनम्यूट किए भी दूसरे सदस्यों तक पहुंचा सकेंगे.

कुछ और फीचर जो नए अपडेट में मिलेंगे

इमोजी फीचर के अलावा भी गूगल मीट में कई और फीचर आपको इस महीने मिल सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल इस प्लेटफॉर्म पर पिक्चर-इन-पिक्चर मोड देने की भी तैयारी कर रहा है. इसमें आप एक्टिव मीट टैब पर न होकर भी यह देख सकते हैं कि अभी कौन बोल रहा है. यह फीचर आपको क्रोम ब्राउजर में मिलेगा. इसके अलावा आप कुछ और काम मसलन किसी दूसरी शीट या स्लाइड पर काम करते हुए भी मीट पर चल रही मीटिंग के लोगों को देख सकते हैं. भविष्य में आपको गूगल मीट को यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करने की सुविधा भी मिल सकती है. यही नहीं कंपनी गूगल मीट पर इस साल के अंत तक एंड-टु-एंड इन्क्रिप्शन फीचर जोड़ने की भी तैयारी कर रही है.

 ये भी पढ़ें

इंस्टाग्राम पर एक साथ आए कई नए फीचर्स, अब एक क्लिक पर दोस्तों संग शेयर कर सकेंगे पोस्ट

ट्विटर पर पुराने ट्वीट को कर सकेंगे एडिट, जल्द लॉन्च होगा नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget