एक्सप्लोरर

Google Meet Update: अब आपकी मीटिंग सीधे Youtube पर हो सकेगी Live Stream, जानें डिटेल्स

Google Meet New Feature: गूगल मीट (Google Meet) ने यूजर्स के लिए एक नए फीचर का ऐलान किया है. इस नए फीचर के आने के बाद आप गूगल मीट के सेशन को यूट्यूब पर ही सीधे लाइवस्ट्रीम कर पाएंगे.

Google Meet New Update: गूगल (Google) के वीडियो प्लेटफार्म यूट्यूब (YouTube) के बारे में तो हर कोई जानत है, लेकिन जो लोग Google Meet को नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह गूगल का एक वीडियो कम्युनिकेशन प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से लोग वीडियो कॉन्फ्रेंस करते है. अक्सर डेटा कलेक्शन के तौर पर यूजर्स Google Meet पर हुई कॉन्फ्रेंस को रिकॉर्ड करते हैं. इससे वे बाद में उसे YouTube पर भी शेयर करते हैं, लेकिन अब इस झंझट से और ज्यादा नहीं गुजरना पड़ेगा क्योंकि Google अब गूगल मीट के लिए एक नया फीचर ले आई है.

क्या है नया फीचर?

गूगल मीट (Google Meet) ने यूजर्स के लिए एक नए फीचर का ऐलान किया है. इस नए फीचर के आने के बाद आप गूगल मीट के सेशन को यूट्यूब पर ही सीधे लाइवस्ट्रीम कर पाएंगे.

गूगल के मुताबिक, अब Google Meet पर एडमिन (Admin) को मीटिंग को YouTube पर लाइवस्ट्रीम करने का ऑप्शन मिलेगा. इस फीचर के लिए आपको google meet पर मीटिंग के Activities पैनल में जाना है. यहाँ 'Live Streaming' पर टैप करना है. अब आपको अपने उस YouTube चैनल को सेलेक्ट करना है, जहां आप मीटिंग की लाइवस्ट्रीमिंग करना चाहते हैं.

फीचर कब आएगा काम?

गूगल ने इस नए फीचर के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि यह फीचर तब काम आएगा जब मीटिंग में जुड़ने वाले लोगों को कोई जानकारी अपने संस्थान के बाहर एक बड़े स्तर पर लोगों के बीच पहुंचानी होगी. इस नए फीचर की मदद से दर्शक इस प्रेजेंटेशन को पॉज, रीप्ले या अपनी मर्जी के मुताबिक बाद में देख पाएंगे. गूगल ने आगे कहा कि यह नया लाइव स्ट्रीमिंग फीचर अलग अलग स्टेज में रोल आउट किया जाएगा. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फीचर आने वाले 15 दिनों में यूजर्स को मिल जाएगा.

नोट: यहां यह स्पष्ट कर दें कि इस फीचर को शुरू करने के लिए Google Meet के यूजर्स को पहले अपने YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग प्रोसेस के लिए अप्रूवल लेना पड़ेगा. जब गूगल द्वारा चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग की परमिशन मिल जाएगी तो उसके बाद यूजर्स Google Meet के इस नए फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे.

DOOGEE का सबसे मजबूत स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, ज़मीन पर गिरने पर भी नहीं टूटेगा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
1 जनवरी से बदल जाएगा WhatsApp चलाने का तरीका, फोन में सिम नहीं तो ऐप नहीं चलेगा
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget