एक्सप्लोरर

Google Maps ने फिर दिया धोखा! युवक को खेतों में पहुंचाया, मदद करने वाले ही कार लेकर हो गए फरार

Google Maps के कारण गलत रास्ते पर पहुंचने के कई मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला उत्तर प्रदेश का है, जहां एक युवक की कार खेतों में जा फंसी. उसने मदद मांगी तो मदद करने वाले ही कार लेकर फरार हो गए.

Google Maps के कारण गलत जगहों पर पहुंचने के कई मामले सामने आ चुके हैं. एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां एक कार सवार Google Maps के सहारे चलते-चलते खेतों में पहुंच गया. खेतों में फंसी कार निकालने के लिए जब उसने मदद मांगी तो मदद करने वाले ही कार लेकर फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच मे लगी हुई है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

Google Maps ने खेतों में पहुंचाया 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेरठ निवासी एक युवक शामली जा रहा था. यहां रोहाना टोल प्लाजा पर उसे अपने किसी जानकार से मिलना था. जब युवक रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचा तो उसके जानकार ने उसे सहारनपुर रोड पर चलने को बोला और अपनी लोकेशन भेज दी. लोकेशन के साथ-साथ चलते हुए वह रास्ता भटक गया और खेतों में जा पहुंचा. वापस हाइवे पर जाने के लिए जैसे ही उसने अपनी गाड़ी बैक की, यह गेंहू के खेतों में फंस गई. 

मददगार ही गाड़ी ले भागे

काफी देर कोशिश करने के बाद जब उसकी गाड़ी नहीं निकली तो उसने पास से गुजर रहे दो युवकों से मदद मांगी. बाइक सवार ने अपने कुछ और दोस्तों को मौके पर बुला लिया और सभी लोग मिलकर गाड़ी निकालने लगे. खेतों से गाड़ी निकलते ही ड्राइवर सीट पर बैठा युवक उसे लेकर फरार हो गया. उसके बाकी साथी भी बाइक पर चढ़कर उसके साथ फरार हो गए. कार ड्राइवर अकेला मौके पर रह गया, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी. हालांकि, जांच के बाद कुछ ही दूरी पर पुलिस को कार खड़ी मिल गई थी. फिलहाल उसने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

Google Maps के कारण रास्ता भटकने का यह पहला मामला नहीं है. पिछले महीने एक मामले में छापेमारी के लिए जा रही असम पुलिस को Maps ने नागालैंड पहुंचा दिया था. पुलिसकर्मियों के पास हथियार देखकर स्थानीय लोगों ने उन्हें बदमाश समझकर बंधक बना लिया. अगले दिन स्थानीय पुलिस की मदद से बंधक कर्मियों को छुड़ाया गया.

ये भी पढ़ें-

BSNL यूजर्स की होने वाली है मौज! इस काम के लिए सरकार ने मंजूर कर दिए पैसे, जल्द मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget