एक्सप्लोरर

आ गया Google Maps का तगड़ा फीचर, अब पहले ही जान सकेंगे टोल टैक्स की कीमत

नए फीचर के जरिए यूजर्स ट्रिप शुरू करने से पहले ही देख सकेंगे कि टोल पर उन्हें कितना टैक्स चुकाना होगा. इसके जरिए आप यह तय कर सकेंगे कि आपको टोल वाला रास्ता चुनना है या बिना टोल वाला.

गूगल ने अपने पॉपुलर नेविगेशन ऐप Google Maps पर कुछ नए फीचर्स को जोड़ा है. इसमें से एक फीचर टोल टैक्स की कीमत का है. इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी ट्रिप शुरू करने से पहले ही देख सकेंगे कि रास्ते में पड़ने वाले टोल पर उन्हें कितना टैक्स चुकाना होगा. इसके लिए गूगल ने स्थानीय टोल अथॉरिटी के साथ साझेदारी की है. नई सुविधा के जरिए आप यह तय कर सकेंगे कि आपको टोल वाला रास्ता चुनना है या बिना टोल वाला. 

गूगल मैप्स टोल टैक्स की कीमत का अंदाजा लगाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच करेगा. यह कीमत टोल पास या किसी और तरीके से पेमेंट, हफ्ते का दिन और टोल से गुजरने के अनुमानित समय पर निर्भर करेगी. भारत के साथ यूएस, जापान और इंडोनेशिया में लगभग 2,000 टोल सड़कों के लिए इस महीने एंड्रॉइड और आईओएस पर टोल की कीमतें शुरू हो जाएंगी.

इतना ही नहीं, अगर आप टोल से बचना चाहते हैं तो गूगल मैप आपको इसका रूट भी बताएगा. यहां आपको टोल के अलावा, एक टोल-फ्री मार्ग का विकल्प भी बताया जाएगा. हालांकि इसके लिए आपको सेटिंग्स में Avoid Toll Tax विकल्प को इनेबल करना होगा. 

इसके अलावा Google ने iOS यूजर्स के लिए ऐप्पल वॉच या आईफोन पर Google मैप्स का उपयोग करना आसान बनाने के लिए नए अपडेट भी जारी किए हैं. नए अपडेट में एक नया पिन ट्रिप विजेट, ऐप्पल वॉच से सीधा नेविगेशन और सिरी में Google मैप्स का इंटीग्रेशन शामिल है. 

यह भी पढ़ें: ₹2500 से कम में 5 सस्ती स्मार्टवॉच, धड़कन-बुखार सब बताएगी, भीगकर भी नहीं होगी खराब

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन के 4 रियर कैमरा कैसे करते हैं काम, हर लेंस होता है अपने आप में खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी
हैक न होकर भी कंपनी के लिए खतरा बन सकते हैं AI एजेंट्स: Microsoft ने दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget