एक्सप्लोरर

बढ़ते प्रदूषण के बीच आया Google Maps का शानदार फीचर! अब घर बैठे चेक कर सकते हैं AQI

Google Maps New Feature: रियल टाइम Air Quality Index (AQI) की जानकारी आप Google Maps के जरिए ही हासिल कर सकते हैं. ये फीचर 40 देशों में मौजूद है.

Google Maps AQI Feature: बदलते मौसम के साथ सर्दी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. सर्दी के मौसम से पहले दिल्ली-NCR धुंध की चादर से ढक चुका है. सुबह के समय कोहरा भी देखा जा रहा है. हालांकि, ये कोहरा प्रदूषण से भरा हुआ है, जिसकी वजह से एयर क्वालिटी बद-से बदतर होती जा जा रही है. एयर क्वालिटी को खराब होते देखते हुए Google ने अपने यूजर्स के लिए खास फीचर जारी किया है. इस फीचर की मदद से आप घर बैठे अपने फोन पर कहीं से भी रियल टाइम Air Quality Index (AQI) डेटा प्राप्त कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप कहीं से भी खास लोकेशन पर एयर क्वालिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

रियल टाइम Air Quality Index (AQI) की जानकारी आप Google Maps के जरिए ही हासिल कर सकते हैं. ये फीचर 40 देशों में मौजूद है. ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए खासतौर पर यह फीचर काफी काम आने वाला है. यदि आप किसी नई जगह जा रहे हैं तो आप इस फीचर के जरिए वहां की एयर क्वालिटी के बारे में पहले से जान सकते हैं.

जानिए कैसे कर सकते हैं इस फीचर का इस्तेमाल

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में मौजूद Google Maps ऐप को अपडेट कर लें.

2. इसके बाद आप जिस जगह की एयर क्वालिटी जानना चाहते हैं, उस जगह का नाम सर्च बार में लिखकर सर्च करें.

3. अगर आपने दिल्ली लिखकर सर्च किया, तो आपको अब मैप व सर्च बार के पास वर्गाकार Stack का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक कर दें

4. इसके बाद आपके सामने कई ऑप्शन ओपन हो जाएंगे, जिसमें से आपको ‘Air Quality’ वाले ऑप्शन को चूज करना है.

5. फिर आपके सामने आपका एरिया और 0 से 500 तक की संख्या आ जाएगी. इस संख्या के बीच में एक सफेद बिंदु होगा, जो आपके एरिया की एयर क्वालिटी के बारे में बताएगा.
 
कैसे पहचानें एयर क्वालिटी इंडेक्स

बता दें कि 0 से 50 से बीच तक की संख्या अच्छी एयर क्वालिटी की ओर इशारा करती है. 51 से 100 की संख्या बहुत अच्छे से कम की ओर इशारा देती है. इसके बाद 101 से 200 की संख्या सामान्य स्थिति को दर्शाती है. 201 से 300 की संख्या खराब होने की स्थिति है. वहीं 301 से 400 की संख्या काफी खराब स्थिति है. अगर ये संख्या 401 से 500 तक हुआ तो ये बेहद खराब स्थिति के लिए है. 
 
ये भी पढ़ें-
 

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart TV Power Consumption:एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
एक घंटे चलने पर कितनी बिजली खाता है स्मार्ट टीवी, जानें महीने भर का हिसाब-किताब?
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
मोबाइल रिचार्ज फिर हो सकता है महंगा! ये बताई जा रही वजह
Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget