एक्सप्लोरर

AI बदलने वाला है गूगल मैप्स यूज करने का एक्सपीरियंस, कंपनी ला रही ये शानदार अपडेट, पहला वाला बड़े काम का 

Google Maps: गूगल मैप्स को और आसान बनाने के लिए कंपनी इसमें लगातार अपडेट दे रही है. नए साल से आपको कुछ शानदार फीचर्स गूगल मैप्स में मिलेंगे जो आपके एक्सपीरियंस को एकदम बदल देंगे.

गूगल मैप्स के जरिए आज हम कहीं भी बिना परेशानी के ट्रेवल कर सकते हैं. शहरों की तंग गलियों से लेकर गांव की खराब सड़कों और नेशनल हाईवे तक, सारा डेटा इस ऐप में मौजूद है और ये हमारे काम-काज को आसान बना देता है. इस बीच, गूगल मैप्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी कुछ शानदार फीचर्स इसमें ऐड करने वाली है. दरअसल, कई बार होता ये है कि जब हम किसी नई लोकेशन पर जा रहे होते हैं तो हमें एड्रेस समझ नहीं आता. ऐसे में फिर हम आसपास के लोगों से कोई लैंडमार्क या जानी-मानी जगह का नाम पूछते हैं ताकि लोकेशन तक पहुंच पाएं. इस परेशानी को खत्म करने के लिए गूगल 'एड्रेस डिस्क्रिप्शन' नाम का फीचर ऐप में जोड़ने वाला है.

इसकी मदद से जब आपको कोई पिन की हुई लोकेशन शेयर करेगा तो जैसे ही आप इसे ऐप में खोलेंगे तो कंपनी आपको एड्रेस के आसपास की 5 लैंडमार्क और जानी-मानी जगह की जानकारी दिखाएगी. इससे फायदा ये होगा कि आपको अनफैमिलियर लोकेशन को लोकेट करने में परेशानी नहीं होगी और आप आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे. कंपनी ने कहा कि ये फीचर अगले साल से यूजर्स को मैप में मिलने लगेगा. 

AI बदलने वाला है गूगल मैप्स यूज करने का एक्सपीरियंस, कंपनी ला रही ये शानदार अपडेट, पहला वाला बड़े काम का 

मिलेगा लेंस का सपोर्ट

कंपनी ने पिछले साल गूगल मैप्स में स्ट्रीट व्यू का फीचर दिया था. इसकी मदद से आप किसी भी लोकेशन को लाइव देख सकते हैं कि ये कैसी दिखती है और आसपास क्या कुछ है. अब कंपनी मैप्स में लेंस का सपोर्ट देने जा रही है जिसके जरिए जब आप किसी स्ट्रीट व्यू को देखेंगे तो आप अलग-अलग जगह पर क्लिक कर वहां क्या मौजूद है ये जान पाएंगे. कंपनी इस फीचर को जनवरी 2024 से भारत के 15 शहरों में शुरू करेगी और धीरे-धीरे इसे एक्सपेंड किया जाएगा. 

AI बदलने वाला है गूगल मैप्स यूज करने का एक्सपीरियंस, कंपनी ला रही ये शानदार अपडेट, पहला वाला बड़े काम का 

AI बदलने वाला है गूगल मैप्स यूज करने का एक्सपीरियंस, कंपनी ला रही ये शानदार अपडेट, पहला वाला बड़े काम का 

पैदल चलने वाले लोगों के लिए आ रहा ये फीचर 

अगर आपको चलना पसंद है तो कंपनी 'लाइव व्यू वॉकिंग नेविगेशन' फीचर भारत में ला रही है. इस फीचर की मदद से जैसे-जैसे आप किसी रोड पर चलेंगे तो गूगल मैप्स आपको किधर जाना है इसकी जानकारी एरो मार्क के जरिए देगा. यानि ये आपको वॉकिंग में नेविगेट करेगा. आपका फोन तब वाइब्रेट करेगा जब आपको लेफ्ट या राइट मुड़ना होगा, साथ ही जब आप लोकेशन पर पहुंच जाएंगे तो तब भी ये वाइब्रेट कर आपको जानकारी देगा. ये फीचर भारत के 3,000 शहरों से शुरू होगा और पहले एंड्रॉइड यूजर्स को मिलेगा. 

यह भी पढ़ें:

120 वॉट की चार्जिंग और DSLR जैसे कैमरे के साथ जल्द लॉन्च होगी Vivo X100 सीरीज, इतनी हो सकती है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget