एक्सप्लोरर

जरूर करें यह स्मार्ट काम, नेटवर्क न होने पर Google Maps का यह फीचर काफी साथ देगा

Google Maps Hack : आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको लिमिटेड फीचर ही मिलते हैं.

Google Maps : इंटरनेट के बिना आपका स्मार्टफोन, स्मार्ट नहीं रह जाता है और इंटरनेट कब और कहां उड़ जाए, इसकी कोई गारंटी नहीं है. ज़रा सोचिए आप किसी सफर पर निकले हुए हैं. सफर में आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रास्ता तय कर रहे हैं और फिर रास्ते में अचानक से नेटवर्क इश्यू आ जाए तो आप अपनी डेस्टिनेशन तक कैसे पहुंचेंगे? ऐसे में, आपको काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, अगर आपने बुद्धिमानी दिखाते हुए अपनी लोकेशन के मैप को पहले ही ऑफलाइन डाउनलोड कर लिया है तो आपको काफी फायदा भी हो सकता है. 

क्या बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स करता है काम?

हां, आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसमें आपको लिमिटेड फीचर ही मिलते हैं. दरअसल, गूगल मैप्स आपको किसी पार्टिकुलर एरिया का मैप डाउनलोड करने और उसे ऑफ़लाइन इस्तेमाल करने की अनुमति देता है. इस फीचर को ऑफ़लाइन मैप" कहा जाता है. यह फीचर उन लोगों के लिए बड़े काम का है, जो ट्रैवल करते हैं. ट्रैवल में अगर  आपके पास सीमित या कोई इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होती है तो भी आपका सफर नहीं रुकता है. एक बार मैप डाउनलोड हो जाने के बाद, आप उसे इंटरनेट कनेक्शन के बिना एक्सेस कर सकते हैं, लेकिन आप किसी जगह को सर्च और ट्रैफ़िक जानकारी जैसी कुछ सुविधाएं इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

Google Maps को ऑफलाइन कैसे यूज करें?

Google मानचित्र का ऑफ़लाइन उपयोग करने के लिए, आपको उन क्षेत्रों के मानचित्रों को पहले से डाउनलोड करना होगा, जिनका आप इंटरनेट से कनेक्ट होने के दौरान उपयोग करना चाहते हैं. यह कैसे करना है:

  • सबसे पहले अपने डिवाइस पर गूगल मैप्स डाउनलोड कर ऐप ओपन करें.
  • अब ऊपर अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें. 
  • Offline Maps पर क्लिक करें. 
  • अब वह एरिया सिलेक्ट करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं. एरिया में ज़ूम इन करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं और मैप को आवश्यकतानुसार एडजस्ट करें.


जरूर करें यह स्मार्ट काम, नेटवर्क न होने पर Google Maps का यह फीचर काफी साथ देगा

  • यहां आपको दिखाई देगा कि उस एरिया को ऑफलाइन डाउनलोड होने में कितनी MB लगेंगी. डाउनलोड पर क्लिक कर मैप को ऑफलाइन डाउनलोड कर लें. 

नोट : यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि ऑफ़लाइन मैप शॉर्ट टर्म के इस्तेमाल के लिए हैं और समय के साथ पुराने भी हो सकते हैं क्योंकि नई सड़कें आदि अन्य बिंदु जुड़ते रहते हैं. ऐसे में, इंटरनेट कनेक्शन आने पर अपने मैप को अपडेट कर लें. 

यह भी पढ़ें - लोन, किस्त और सरकारी योजनाओं की खबर WhatsApp पर ही मिलेगी, सरकार ला रही ChatGPT जैसा सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
सर्दियों में किस तापमान पर चलाएं अपना फ्रिज? जान लें अपने काम की बात
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
10,100mAh बैटरी के साथ कितना दमदार होगा Honor WIN 2? आज होगा लॉन्च
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget