एक्सप्लोरर

Google Maps की गड़बड़ी पड़ी भारी, असम जा रही पुलिस पहुंच गई नागालैंड, फिर हुआ ये

Google Maps की गड़बड़ी असम पुलिस के लिए आफत बन गई. दरअसल, असम पुलिस छापा मारने जा रही थी. मैप की गलती के कारण वह नागालैंड पहुंच गई, जहां स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को रातभर बंधक बनाकर रखा.

Google Maps की एक गड़बड़ी ने असम पुलिस को मुश्किल में डाल दिया. इस गड़बड़ी के कारण असम पुलिस नागालैंड पहुंच गई, जहां लोगों ने पुलिस की टीम को रातभर बंधक बनाए रखा. मुश्किल में फंसी टीम ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया, तब जाकर लोगों ने उन्हें छोड़ा. असम पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. आइये जानते हैं कि कैसे असम पुलिस Google Maps के चक्कर में राज्य की सीमा से बाहर चली गई.

कैसे हुई घटना?

असम के जोरहाट जिले की पुलिस एक आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी. इस टीम में कुल 16 पुलिसवाले थे, जिनमें से केवल 3 ही वर्दी में थे, जबकि बाकियों ने सिविल ड्रेस पहनी हुई थी. रात के समय पुलिस Google Maps पर दिखाए रास्ते पर चल रही थी. चलते-चलते वो असम की सीमा को पार कर नागालैंड की सीमा में प्रवेश कर गए. यहां स्थित एक चाय बागान को Google Maps असम की सीमा में दिखा रहा था, जबकि वो नागालैंड में था. 

स्थानीय लोगों ने समझ लिया बदमाश

पुलिस टीम के पास कई अत्याधुनिक हथियार भी थे. जब वे रात के अंधेरे में नागालैंड पहुंचे तो वहां के लोगों को शक हुआ. उन्होंने हथियार देखकर पुलिसवालों को बदमाश समझ लिया और बंधक बना लिया. पुलिसकर्मी उनसे बचने की कोशिश करते रहे. इस बीच स्थानीय लोगों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल भी हो गया. इसके बाद उन्होंने रातभर टीम को बंधक बनाए रखा.

स्थानीय अधिकारियों के आने पर हुई रिहाई

खुद को मुश्किल में फंसे देखकर पुलिसवालों ने नागालैंड के स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया. उन्होंने अधिकारियों को अपने साथ हुए वाकये की पूरी जानकारी दी. इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने एक और पुलिस टीम को मौके पर भेजा. जब स्थानीय पुलिस ने मौके पर आकर लोगों को समझाया तब जाकर उन्होंने असम पुलिस की टीम को छोड़ा. इसके बाद घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें-

क्या है Dark Web और क्यों डेटा और हथियारों की बिक्री के लिए अपराधी करते हैं इसका यूज? डिटेल में जानिए सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget