एक्सप्लोरर

गूगल ने पेश किया ऐसा AI टूल जो TEXT को संगीत में बदलेगा, 5 मिनट तक टेक्स्ट लगाएगा सुर-ताल

गूगल ने एक नया AI टूल पेश किया है जो टेक्स्ट को संगीत में बदल सकता है. इस एआई टूल का नाम म्यूजिकएलएम (MusicLM) है. जानिए इसकी खासियत. 

Google AI Tool MusicLM: टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने सनसनी मचाई हुई है. इस AI टूल के बाद दुनिया भर में कई अन्य AI टूल जैसे DALL.E, GitHub Co-pilot आदि ने भी खूब पापुलैरिटी हासिल की और ये भी चर्चा का विषय रहे. हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि एक मार्केटिंग कंपनी ने दो ऐसे AI इंटर्न्स काम के लिए रखे हैं जो कंपनी के काम को बेहतर तरीके से कर सकें. कंपनी ने ये भी कहा कि अगर ये AI टूल अच्छे से काम करते हैं तो इनकी जॉब फिक्स हो सकती है. एक तरफ जहां AI टूल्स के आने के बाद लोगों के मन में ये डर है कि ये उनकी नौकरी को खत्म या बच्चों के भविष्य के लिहाज से अच्छे नहीं है तो दूसरी तरफ कई लोगों का मानना है कि AI टूल आने वाले समय के हिसाब से हम सबकी जरूरत हैं जिससे प्रोडक्टिविटी को बेहतर किया जा सकता है. 

इस बीच गूगल ने अपना एक नया AI टूल 'म्यूजिक एलएम' नाम से लांच किया है जिसने चर्चाओं का बाजार और गर्म कर दिया है. इस AI टूल की खासियत ये है कि ये शब्दों को संगीत में बदल सकता है. यानि किसी भी पैराग्राफ को एक मधुर संगीत में कन्वर्ट कर सकता है. फिलहाल ये आम लोगों के लिए लाइव नहीं किया गया है लेकिन गूगल ने जरूर ऐसा AI टूल बना लिया है. ये AI टूल 5 मिनट तक का संगीत बना सकता है. जिस हिसाब से पैराग्राफ में डिस्क्रिप्शन दिया होगा उस हिसाब से ये संगीत को बनाएगा, यानी पैराग्राफ जितना क्लियर इंस्ट्रक्शन देगा उतना अच्छा म्यूजिक होगा. गूगल ने इस नए मॉडल के कुछ सैंपल भी पेश किए हैं जिन्हें MusicCaps का नाम दिया गया है.

गूगल के नाक में chatGPT ने किया दम 

 ओपन एआई के चैटबॉट 'चैट जीपीटी' ने गूगल के नाक में दम किया हुआ है. इस चैटबॉट से कंपनी इतनी घबराई हुई है कि उसने कई एआई प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है. वही, गूगल को टक्कर देने के लिए माइक्रोसॉफ्ट भी एआई पर काम कर रहा है जिससे गूगल का दबदबा टेक के क्षेत्र में कम किया जा सके. गूगल भी अपने आपको रेस में बनाएं रखने के लिए कई AI टूल पर काम कर रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, Google I/O 2023 में 21 नए AI प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगा जो इस साल मार्च में होना है.

यह भी पढ़ें:

जियो या एयरटेल.. किसका 296 रुपये वाला प्लान है फायदे का सौदा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget