एक्सप्लोरर

आ गई Google I/O 2023 की डेट, एंड्रॉयड 14 और पिक्सल 7A से अलग इतना कुछ होगा खास

Google I/O 2023 की डेट अनाउंड हो चुकी है. Google I/O 2023 में इस साल कंपनी Android 14 लॉन्च करेगी. इवेंट में Google Pixel 7a भी लॉन्च किया जा सकता है.

Google I/O 2023 : गूगल ने अपने अपकमिंग डेवलपर्स कांफ्रेंस Google I/O 2023 की डेट अनाउंस कर दी है. गूगल ने बताया है कि Google I/O 2023 को 10 मई को माउंटेन व्यू केलिफॉर्निया शोरलाइन एम्पीथिएटर में ऑर्गेनाइज किया जाएगा. पिछली बार की तरह इस बार भी गूगल के डेवलपर्स कांफ्रेंस में लिमिटेड इन-पर्सन ऑडियंस ही होगी. हालांकि, दुनियाभर भर के लोग इवेंट को ऑनलाइन देख सकेंगे, क्योंकि गूगल के YouTube चैनल पर इवेंट वर्ल्ड वाइड लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस इवेंट में क्या कुछ खास होने वाला है...

I/O का मतलब क्या है? 

गूगल के इस इवेंट का नाम Google I/O 2023 है. अगर आपको भी यह नाम थोड़ा अटपटा लग रहा है और I/O की फुल फॉर्म के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि  I/O में I का मतलब इनपुट (Input) और O का मतलब आउटपुट (Output) है.

Google I/O 2023 के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 

गूगल ने Google I/O 2023 इवेंट के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. जो यूजर्स इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं, उन्हें ई-मेल के जरिए इवेंट की अपडेट समय-समय पर मिलती रहेंगी. पिछले साल के बारे में बताया जाए तो  पिछले साल Google I/O के लिए गूगल ने टिकट बेचे थे. हालांकि, इस साल इवेंट का रजिस्ट्रेशन कराने वाले यूजर्स को फ्री में डिजिटल एक्सपीरियंस मिलेगा.

Google I/O 2023 में क्या लॉन्च होगा? 

Google I/O 2023 में इस साल कंपनी Android 14 लॉन्च करेगी, जिसके कई फीचर्स पहले ही सामने चुके हैं. इसके अलावा, इवेंट में Google Pixel 7a भी लॉन्च किया जा सकता है. फोन के बारे में भी कई जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं. लीक्स के मुताबिक, Google Pixel 7a में 6.1 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा. गूगल का यह फोन भी Google Tensor 2 चिपसेट के साथ आ सकता है. इवेंट में Pixel Fold भी पेश किए जाने की उम्मीद है. इसके साथ ही, Pixel Tablet और Pixel 8 Series के बारे में भी जानकारी रिवील की जा सकती है. 

यह भी पढ़ें - फोन पानी में गिर जाए तो बिना टाइम लगाए अपनाएं ये ट्रिक... और ये काम तो बिल्कुल नहीं करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chrome में सेव पासवर्ड देखने का आसान तरीका, ऐसे करें चेक
Chrome में सेव पासवर्ड देखने का आसान तरीका, ऐसे करें चेक
iPhone 18 Pro Max या Galaxy S26 Ultra! जानें दोनों में से किसे खरीदने में है फायदा
iPhone 18 Pro Max या Galaxy S26 Ultra! जानें दोनों में से किसे खरीदने में है फायदा
अब iPhone और AirPods बताएंगे जिम में आपकी हर एक्टिविटी का राज! जानें कैसे
अब iPhone और AirPods बताएंगे जिम में आपकी हर एक्टिविटी का राज! जानें कैसे
Meta के नए हेडसेट का लुक आया सामने, जानें खासियत
Meta के नए हेडसेट का लुक आया सामने, जानें खासियत

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
डॉलर के मुकाबले ब्रिक्स ला रहा अपनी करेंसी? जानें क्या है सच्चाई
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
BRICS के प्रस्ताव से गदगद हुए सलमान खुर्शीद, 'कोई कारण नहीं दिखता कि...'
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
सहरसा: डॉक्टर या गुंडे? सदर अस्पताल में पत्रकार को पीटा, स्वास्थ्य विभाग चुप, VIDEO
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'मोदी जी को सलाम', BRICS समिट पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
गाजा संकट पर ब्रिक्स सख्त, टू-स्टेट सॉल्यूशन और स्वतंत्र फिलिस्तीन का समर्थन
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
नंदीग्राम उपचुनाव: ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान - 'अगर ममता बनर्जी...'
Embed widget