एक्सप्लोरर

Chrome and Edge Scam Alert: अभी अपडेट न करें Google Chrome और Microsoft Edge ब्राउजर, आ सकता है वायरस

Internet Browser Fraud: गूगल क्रोम और माइक्रोसॉफ्ट एज पर यदि अपडेट से जुड़ा कोई मैसेज आ रहा है, तो इसे अपडेट करने से बचें. इस तरह ब्राउजर को अपडेट करने से सिस्टम में मैग्नीबर रैंसमवेयर आ सकता है.

Browser Scam: अगर आप गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर और माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) को यूज करते हैं, तो इस खबर को इग्नोर न करें. यह खबर आपके बहुत काम की है. दरअसल पिछले कुछ दिनों से क्रोम और एज पर एक स्कैम चल रहा है, जो आपको भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) यह स्कैम (Scam) इसे अपडेट करने के नाम पर कर रहे हैं. इसे अपडेट करते ही डिवाइस में एक रैंसमवेयर (Ransomware) जगह बना लेता है और फिर आपके डेटा को मिसयूज करने लगता है. इसलिए बेहतर है कि क्रोम और एज को अपडेट करने के लिए आने वाले मैसेज को नजरअंदाज कर दें. आइए विस्तार से जानते हैं कि क्या है खतरा.

इसलिए खतरनाक है अपडेट करना

रिपोर्ट के मुताबिक, कई ऐसी शिकायतें मिली हैं जिनमें गूगल क्रोम (Google Chrome) और माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) को अपडेट के बाद सिस्टम में मैग्नीबर रैंसमवेयर (Magniber Ransomware) आ गया. इसके बाद हैकर्स ने डेटा चुराकर ब्लैकमेलिंग (Blackmailing) भी शुरू की. एक्सपर्ट बताते हैं कि मैग्नीबर रैंसमवेयर जब आपके सिस्टम (System) में घुसता है तो वह बैकग्राउंड में जाकर एक्टिव हो जाता है और आपके सिस्टम या डिवाइस (Device) में मौजूद सभी फाइल्स का एन्क्रिप्शन बनाने लगता है. इसके बाद आप अपने लैपटॉप (Laptop), कंप्यूटर (Computer) या मोबाइल (Mobile) की कोई भी फाइल ओपन नहीं कर पाते. यहां से हैकर्स (Hackers) का असली खेल शुरू होता है और वह आपसे फिरौती की डिमांड करने लगते हैं.

ये भी पढ़ें : Google Meet Feature: अब Google Meet पर आपकी पसंद की भाषा में दिखेगा लाइव कैप्शन, कंपनी ने जारी किया नया फीचर

क्या है मैग्नीबर रैंसमवेयर

मैग्नीबर (Magniber) काफी खतरनाक रैंसमवेयर (Ransomware) है. यह ब्राउजिंग करने के दौरान दूसरे मालवेयर भी डाउनलोड कर देता है. अभी आप जैसे ही गूगल क्रोम (Google Chrome) या माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) पर अपडेट का ऑप्शन चुनते हैं तो पेज .appx टाइप का एक ब्राउजर एक्सटेंशन आपके डिवाइस में डाउनलोड होता है. यह एक्सटेंशन बैकग्राउंड में एक्टिव होकर आपकी फाइल को नुकसान पहुंचाने लगता है.

ये भी पढ़ें : Amazon Smart Phone Deal: सबसे सस्ता और सबसे अच्छा फोन लेना है? ये हैं 10 हजार से कम के बेस्ट 3 फोन

इस तरह खुद को रखें सेफ

  • फिलहाल क्रोम ब्राउजर (Chrome Browser) या एज ब्राउजर (Edge Browser) को अपडेट न करें.
  • आपको इस बात को समझना चाहिए कि ये सॉफ्टवेयर खुद ही अपडेट हो जाते हैं.
  • अपने डेटा का बैकअप (Data Backup) समय-समय पर करते रहें, ताकि कल को अगर कोई आपके डेटा को हैक करके फिरौती मांगे तो जरूरी होने की वजह से आफ उसके जाल में न फंसे.
  • दरअसल साइबर क्रिमिनल्स (Cyber Criminals) आपके डेटा को एक्सेस करके उसे लौटाने के नाम पर रकम मांगते हैं. रुपये देने से इंकार करने पर डेटा को डिलीट करने की धमकी दी जाती है. अगर आपके पास बैकअप में डेटा रहेगा तो आपको डेटा लॉस (Data Loss) का डर नहीं रहेगा और आप उनके जाल में नहीं फंसेंगे.
  • सिस्टम में एक अच्छा एंटीवायरस (Antivirus) जरूर रखें और समय-समय पर इसे अपडेट करते रहें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
8 साल पुराना कंप्यूटर भी बनेगा AI-Ready, JioPC का 16GB RAM वाला नया प्लान लॉन्च
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
iPhone Air vs Galaxy S25 Edge.... कौन है ज्यादा पावरफुल?
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
ऐप्स परमिशन और डेटा पर बढ़ा कंट्रोल, Ai+ ने लॉन्च किया NxtQuantum OS v1.1
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें
Stockity क्या है? ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget