एक्सप्लोरर

Google का अपने रिमोट कर्मचारियों को दो टूक अल्टीमेटम, 'ऑफिस आओ या नौकरी छोड़ो!'

Google ने घर से काम कर रहे कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया है, क्योंकि कंपनी अब AI पर फोकस करते हुए इन-पर्सन काम को बढ़ावा दे रही है.

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Google ने अपने कई रिमोट (घर से काम करने वाले) कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है. या तो ऑफिस आओ, या नौकरी छोड़ दो.

कोरोना महामारी के दौरान ज्यादातर टेक कंपनियों ने घर से काम करने की सुविधा दी थी. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं और Google जैसी कंपनियां फिर से ऑफिस कल्चर को बढ़ावा देने में जुट गई हैं.

Google की कुछ टीमों, जैसे कि Technical Services और HR (People Operations) ने अपने रिमोट कर्मचारियों से साफ कह दिया है कि अब उन्हें हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस आना होगा. अगर कोई कर्मचारी Google ऑफिस से 50 मील (लगभग 80 किलोमीटर) के दायरे में रहता है, तो उसके लिए ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसा नहीं करने वालों की नौकरी जा सकती है.

कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को एक और विकल्प भी दिया है वे चाहें तो एक बार का रिलोकेशन पैकेज लेकर ऑफिस के पास शिफ्ट हो सकते हैं. वहीं जो लोग यह भी नहीं करना चाहते, उनके पास 'स्वैच्छिक विदाई' का ऑफर है यानी वे खुद नौकरी छोड़ सकते हैं.

हर टीम से लिया जा रहा है हिसाब

Google की प्रवक्ता Courtenay Mencini का कहना है कि यह फैसला हर टीम के हिसाब से लिया जा रहा है. उन्होंने कहा, 'हम पहले भी कह चुके हैं कि आमने-सामने बैठकर काम करना हमारे लिए जरूरी है. इससे इनोवेशन और जटिल समस्याओं को हल करने में मदद मिलती है.'

इस फैसले के पीछे एक और बड़ी वजह है AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस. Google पिछले कुछ समय से AI पर भारी निवेश कर रहा है और इसके लिए कंपनी ने कई टीमों में छंटनी और पुनर्गठन भी किया है. Android, Chrome, Nest और Fitbit जैसी टीमों में काम करने वालों को पहले ही स्वैच्छिक विदाई का विकल्प दिया जा चुका है.

Google के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन भी ऑफिस में काम करने के पक्ष में हैं. उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपनी AI टीमों को कहा था कि वे ज्यादा से ज्यादा समय ऑफिस में बिताएं. उन्होंने 60 घंटे का वीक को 'सही बैलेंस' बताया था ताकि AI की दौड़ में कंपनी पीछे न रह जाए.

2022 की तुलना में 2024 में कम कर्मचारी 

2024 के आखिर तक Google के पास दुनियाभर में करीब 1.83 लाख कर्मचारी थे, जो कि 2022 के मुकाबले थोड़े कम हैं. अब जब कंपनी अपना ध्यान AI पर केंद्रित कर रही है, तो वह चाहती है कि टीम के लोग मिलकर, साथ बैठकर तेजी से काम करें. साफ है कि Google अब फुल रिमोट वर्क से हट रहा है और जो कर्मचारी ऑफिस नहीं लौटेंगे, उन्हें अपनी नौकरी गंवाने के लिए तैयार रहना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget