एक्सप्लोरर

Google का बड़ा फैसला: अब नहीं दिखेंगे अलग-अलग देश के Google डोमेन, जानिए क्या बदलेगा आपके लिए

Google अब सभी देशों के लोकल डोमेन्स हटाकर यूजर्स को सीधे गूगल डॉट कॉम पर रीडायरेक्ट करेगा, लेकिन सर्च रिजल्ट अब भी आपकी लोकेशन के हिसाब से लोकल ही मिलेंगे.

दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स के लिए Google एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है. दरअसल Google ने तय किया है कि अब अलग-अलग देशों के लिए बनाए गए लोकल डोमेन्स (जैसे डॉट इन, डॉट यूके, डॉट जेपी) को हटाकर, एक ही डोमेन 'गूगल डॉट कॉम' पर सबको ले जाया जाएगा. यानी आप चाहे जिस भी देश में हों, Google की वेबसाइट खोलने पर आप सीधा google.com पर पहुंच जाएंगे.

क्यों हो रहा है ये बदलाव?

असल में Google पहले से ही आपकी लोकेशन के हिसाब से आपको सर्च रिजल्ट दिखाता है. यानी अगर आप अमेरिका में हैं, तो आपको वहीं के ट्रेंडिंग टॉपिक और लोकल न्यूज मिलेगी. अब इसी सिस्टम को और आसान बनाते हुए, गूगल ने सबके लिए एक जैसा डोमेन रखने का फैसला किया है.

यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?

इस बदलाव से आपकी सर्च क्वालिटी या रिजल्ट्स पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।. हां, कुछ लोगों को अपनी लैंग्वेज या रीजन से जुड़ी सेटिंग्स दोबारा सेट करनी पड़ सकती हैं. जैसे अगर आप हिंदी में रिजल्ट चाहते हैं, तो आपको अपनी भाषा की सेटिंग फिर से देखनी होगी.

लोकल रिजल्ट अब भी मिलते रहेंगे

अगर आपको ये लग रहा है कि अब सिर्फ इंटरनेशनल कंटेंट ही दिखेगा, तो ऐसा नहीं होगा. Google आपकी रियल टाइम लोकेशन के आधार पर वैसे ही लोकल रिजल्ट्स दिखाता रहेगा जैसे पहले दिखाता था. यानी अगर आप जापान में हैं, तो जापानी वेबसाइट्स और कंटेंट ही सामने आएगा.

बदलाव कब से दिखेगा?

Google ने साफ किया है कि ये अपडेट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा और इसमें कुछ महीने लग सकते हैं. एक बार ये पूरी तरह लागू हो गया, तो फिर अलग-अलग देश के URL टाइप करने पर भी ब्राउजर सीधे आपको google Dot com पर पहुंचा देगा.
  
Google का यह कदम इंटरनेट को एक समान और ज्यादा आसान बनाने की दिशा में है. अगर आप एक रेगुलर Google यूजर हैं, तो आपको बस थोड़ी-बहुत सेटिंग्स पर ध्यान देना होगा, बाकी आपका अनुभव पहले जैसा ही बना रहेगा तेज, लोकल और पर्सनलाइज्ड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
Apple के Welcome Home इवेंट में क्या-क्या हुआ लॉन्च? यहां देखें पूरी लिस्ट
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget