एक्सप्लोरर

क्या स्मार्टफोन बनाने में सोने-चांदी का इस्तेमाल होता है, जानिए एक खराब फोन से कितना सोना निकल सकता है?

आपके स्मार्टफोन में लगभग 60 अलग-अलग तत्व होते हैं, जिसमें सोना तांबा और चांदी आदि शामिल है. खबर में जानिए कि आपके स्मार्टफोन में कितने रुपये का सोना होता है?

Gold in Smartphone : दुनियाभर में सोने (Gold) के भाव बढ़ते ही जा रहे हैं. हाल ही में पेश हुए यूनियन बजट 2023 में भी कहा गया है कि सोने की कीमतें बढ़ेंगी. क्या आप जानते हैं कि आपके हाथ में जो स्मार्टफोन है उसमें सोना है? सिर्फ आपके हाथ वाले स्मार्टफोन में ही नहीं,  बल्कि हर स्मार्टफोन में सोना होता है. टैबलेट में भी सोना पाया जाता है. हालांकि, टैबलेट और स्मार्टफोन में मिलने वाले इस सोने की मात्रा काफी कम होती है. ऐसा नहीं है कि इस सोने से आप लखपति बन जाएंगे. ऐसे में, स्मार्टफोन से सोना निकालने की कोशिश न करें, लेकिन सवाल तो मन में घर कर गया है कि किसी फोन में लगभग कितना सोना होता है? आइए इसका जवाब जानते हैं. 

किसी फोन में कितना सोना होता है?

इस सवाल का सटीक जवाब दे पाना तो थोड़ा मुश्किल है, लेकिन UN ने एक रिपोर्ट पेश की थी. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 41 मोबाइल फोन में से 1 ग्राम सोना निकाला जा सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर मोबाइल में किस जगह ये सोना होता है?

स्मार्टफोन में कितने तत्व होते हैं? 

आपके स्मार्टफोन में लगभग 60 अलग-अलग तत्व होते हैं, जिसमें सोना तांबा और चांदी आदि शामिल है. दरअसल, सोना, चांदी और तांबा बिजली के अच्छे कंडक्टर्स होते हैं. स्मार्टफोन के सर्किट में आमतौर पर सोने की एक पतली लेयर दी जाती है. क्योंकि सोना खराब नहीं होता है. इससे एक टिकाऊ कनेक्शन बना रहता है.

क्या पुराने स्मार्टफोन से सोना निकाल सकते हैं? 

स्मार्टफोन में दिए गए सोने की मात्रा काफी कम होती है. अगर आप सोच रहे हैं कि आप पुराने स्मार्टफोन से सोना निकाल लेंगे तो यह काफी मुश्किल भरा काम होगा. स्मार्टफोन से सोना निकालने का काम सिर्फ प्रोफेशनल ही कर सकते हैं. मात्रा इतनी कम है कि सिर्फ 1 ग्राम सोना निकालने के लिए ही आपको 41 स्मार्टफोन चाहिए होंगे. 

एक स्मार्टफोन में कितने रुपये का सोना होता है?

किसी स्मार्टफोन से सोना निकालने के लिए खास तरह के  केमिकल्स का इस्तेमाल भी किया जाता है. सोना निकालने का यह प्रोसेस काफी लंबा भी होता है. अगर आप सोच रहे हैं कि आपके स्मार्टफोन में मौजूद सोने की कीमत कितनी होगी तो बता दें कि कीमत सिर्फ 50 से 100 रुपये के बीच ही होगी. इससे अधिक कीमत का सोना किसी भी स्मार्टफोन में नहीं होता है.

यह भी पढ़ें - S22 FE इन कारणों से नहीं हुआ लॉन्च! Samsung Galaxy S23 FE 5G की लॉचिंग डिटेल आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
ChatGPT की बादशाहत को खतरा! Gemini और Claude तेजी से बढ़ रहे आगे
हर Android यूजर को पता होनी चाहिए ये Home Screen Tricks! पहले से तेज हो जाएगा काम करने का तरीका
हर Android यूजर को पता होनी चाहिए ये Home Screen Tricks! पहले से तेज हो जाएगा काम करने का तरीका
एक्स अकाउंट के लॉग-इन अलर्ट के नाम पर चल रहा फिशिंग स्कैम, आपको भी मेल आया है तो करें ये काम
एक्स अकाउंट के लॉग-इन अलर्ट के नाम पर चल रहा फिशिंग स्कैम, आपको भी मेल आया है तो करें ये काम
CCTV में हमेशा लाल रंग की लाइट ही क्यों दिखती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
CCTV में हमेशा लाल रंग की लाइट ही क्यों दिखती है? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget