एक्सप्लोरर

Valentines Day पर अपने पार्टनर को बनाना है फिट, तो गिफ्ट करें ये स्मार्टवॉच

इस वेलनटाइन डे पर अगर आप कुछ अच्छा गिफ्ट करने की सोच रहे हैं तो फिटनेस बैंड और वॉच मार्केट में काफी अच्छा ऑप्शन है. आप अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को ये फिटबैंड गिफ्ट कर सकते हैं. खास बात ये है कि आपको ये सभी बैंड 3 हजार तक की कीमत में मिल जाएंगे.

वेलनटाइन डे आने वाला है ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं. लेकिन समझ नहीं आ रहा क्या गिफ्ट किया जाए. तो हम आपको बेहद सस्ते और शानदार गिफ्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं. इससे आपका पार्टनर एकदम स्टाइलिश और फिट दिखेगा. आजकल स्मार्टवॉच और बैंड्स गिफ्ट देने के लिए बेस्ट ऑप्शन है. मार्केट में एक से एक शानदार फिटनेस वॉच आपको मिल जाएगी. ऐप्पल से लेकर सैमसंग तक लगभग हर कंपनी की स्मार्ट वॉच या फिटबैंड मौजूद है. खास बात ये है कि इन बैंड्स में आपको वॉच, फोन वाले फीचर्स और खास फिटनेस फीचर्स भी मिलेंगे. तो अगर आप अपने पार्टनर की हेल्थ को लेकर चिंतित रहते हैं तो ये बैंड्स खरीदकर गिफ्ट कर सकते हैं. आज हम आपको 3 हजार तक की कीमत में मिलने वाली फिटनेस वॉच और बैंड्स के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन्स

OnePlus Band- हाल में वनप्लस बैंड लॉन्च किया गया है. इसमें 1.1 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजोलुशन 126X294 है. इस बैंड में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर, जायरोस्कोप सेंसर्स और हार्ट रेट सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं. आप इसे Android 6.0 या iOS डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं. बैंड में 13 एक्सरसाइज मोड्स हैं, जिसमें आउटडोर रन, इनडोर रन, फैट बर्न रन, एलिप्टिकल ट्रेनर, रोविंग मशीान, क्रिकेट, बैडमिंटन, पूल स्विमिंग, योगा, आउटडोर वॉक, आउटडोर साइकलिंग और इनडोर साइकलिंग जैसे फीचर्स हैं. IP68 रेटिंग और 5TM वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी है. आपको इसमें स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी मिलेगा. इसमें दी गई 100mAh की बैटरी 14 दिन तक चल सकती है. इसकी कीमत 2,499 रुपये है.

Mi Smart Band 5- एमआई के इस बैंड में 1.1 इंच एमोलेड कलर फुल टच डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 126x294 पिक्सल का है. कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर इसकी बैटरी 14 दिन चलती है. आपको इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. बैंड को फुल चार्ज करने के लिए 2 घंटे का समय चाहिए. इसमें 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं, जिसमें आउटडोर रनिंग, वॉकिंग, फ्री एक्सरसाइज़, योगा, रोइंग मशीन, राइडिंग, इनडोर रनिंग, इंडोर स्विमिंग, इंडोर राइडिंग, इलिप्टिकल मशीन और स्किपिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस बैंड को 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं.

Realme Band- रियलमी के इस फिटनेस बैंड में टच-सेंसेटिव डिस्पले दिया गया है जिसमें आपको कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया ऐप्स के नोटिफिकेशन मिलते हैं. इस घड़ी में हार्ट रेट सेंसर का भी ऑप्शन है. आप किसी भी यूएसबी टाइप पोर्ट से इसे चार्ज कर सकते हैं. इस स्मार्ट वॉच की बैटरी काफी दमदार है. आप इस बैंड को 2,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Samsung Galaxy Fite- सैमसंग के स्मार्टफोन्स की तरह ही फिटनेस बैंड की भी काफी डिमांड है. सैमसंग गैलेक्सी फिट बैंड में ऑटो वर्कआउट ट्रैकिंग की सुविधा है जो आपके चलने, दौड़ने और वर्कआउट करने को ट्रैक करता है. आपको इस वॉच में हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर जैसे कई फिटनेस फीचर्स मिलेंगे. पानी में या स्विमिंग करते वक्त भी आप इसे पहन सकते हैं. आप इस वॉच को 2,599 में खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
Amazon के नए AI गैजेट्स सुनेंगे आपकी बातें, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
40 हजार के बजट में चाहिए बढ़िया लैपटॉप, इन 5 ऑप्शन्स को देख लें
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget