एक्सप्लोरर

Samsung के इन पुराने स्मार्टफोन में भी आएंगे Galaxy AI फीचर्स, लिस्ट में ढूंढ़ें अपने फोन का नाम

Samsung: सैमसंग ने हाल ही अपनी नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है, जिसमें कंपनी ने गैलेक्सी एआई फीचर्स शामिल किया है. अब यह खास फीचर्स सैमसंग के इन पुराने स्मार्टफोन में भी मिलने वाला है.

Samsung Galaxy AI Features:  सैमसंग कंपनी ने जनवरी 2024 में अपने स्मार्टफोन के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Galaxy AI है. एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस. यह एक नई टेक्नोलॉजी है, जो पिछले कुछ महीनों से काफी चर्चाओं में है. इस फीचर की मदद से इंसानों के कई मुश्किल आसान और चुटकी में हो जाते हैं. सैमसंग ने 17 जनवरी 2024 को अमेरिका के कैलिफॉर्निया में एक इवेंट का आयोजित किया था, जिसका नाम गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट था.

सैमसंग का एआई फीचर

सैमसंग ने अपने इस इवेंट में हर साल की तरह अपनी नई एस सीरीज को लॉन्च किया, जिसका नाम Samsung Galaxy S24 था. इस सीरीज के तहत सैमसंग ने तीन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किए. सैमसंग के इन तीनों स्मार्टफोन में सबसे खास चीज गैलेक्सी एआई फीचर था, जो अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिला था. सैमसंग ने गैलेक्सी एआई के जरिए अपने स्मार्टफोन में कई एआई फीचर्स को शामिल किया, जिसके जरिए यूजर्स के कई खास काम काफी आसान हो जाएंगे. 

गैलेक्सी एआई फीचर्स में सर्किल टू सर्च (Circle to Search), लाइव ट्रांसलेट (Live Translate), नोट असिस्टेंट (Note Assistant), और फोटो असिस्टेंट (Photo Assistant) जैसे फीचर्स शामिल हैं. सैमसंग ने अपने इवेंट में बताया था कि ये फीचर्स कैसे काम करते हैं, और हमने भी आपको अपने एक खास आर्टिकल में इन फीचर्स के बारे में जानकारी दी थी.

पुराने सैमसंग फोन में भी आएंगे एआई फीचर्स

सैमसंग ने अपने इन खास फीचर्स को अपनी नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में शामिल किया था, लेकिन अब कंपनी अपने इन खास फीचर्स को सैमसंग के पुराने स्मार्टफोन में भी लॉन्च करने वाली है. सैमसंग के यूके वेबसाइट पर गैलेक्सी एआई फीचर्स वाले पुराने सैमसंग स्मार्टफोन की लिस्ट दिखाई दे रही है. इस लिस्टिंग को सबसे पहले एक जाने-माने टिप्स्टप मिशाल रहमान ने देखा था. हालांकि, सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर भी एक ऐसी ही लिस्टिंग देखी गई है, जिससे पता चल रहा है कि गैलेक्सी एआई फीचर्स सैमसंग के किन पुराने स्मार्टफोन में आने वाले हैं. आइए हम आपको सैमसंग के इन स्मार्टफोन की लिस्ट दिखाते हैं.

  • Samsung  Galaxy S23
  • Samsung  Galaxy S23 Plus
  • Samsung  Galaxy S23 Ultra
  • Samsung  Galaxy S23 FE
  • Samsung  Galaxy Z Fold 5
  • Samsung  Galaxy Z Flip 5

इन स्मार्टफोन के अलावा Galaxy Tab S9 में भी  गैलेक्सी एआई फीचर्स आने वाले हैं, लेकिन  इसके बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. अब देखना होगा कि सैमसंग के इन फोन में कब तक ये फीचर्स आते हैं.

यह भी पढ़ें: बाप रे बाप! इतनी कम कीमत में मिल रहा इंडियन कंपनी का 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन, देखें खूबसूरत पिक्चर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget