एक्सप्लोरर

व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज में आई 70 फीसदी तक की कमी, बाकी कंपनियों पर भी लगी लगाम

व्हाट्सएप ने अफवाहों को रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाए थे. अब जानकारी मिल रही है कि अफवाहों के फैलने में 70 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है.

भारत में व्हाट्सएप बहुत अधिक इस्तेमाल किया जाता है और अक्सर अफवाहें भी इसी एप के माध्यम से फैलती हैं. इस तरह की घटनाओं के लगातार सामने आने के बाद सरकार ने व्हाट्सएप से इस बारे में बातें की थीं. व्हाट्सएप ने अफवाहों को रोकने के लिए कई कड़े कदम भी उठाए थे. अब जानकारी मिल रही है कि अफवाहों के फैलने में 70 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है.

दरअसल व्हाट्सएप ने फॉरवर्ड किए जाने वाले मैसेज की संख्या 5 तक सीमित कर दी थी. इसके बाद दूसरे अपडेट के तहत अगर कोई मैसेज लगातार फॉरवर्ड हो रहा है तो वो केवल एक बार ही फॉरवर्ड किया जा सकेगा, ऐसी व्यवस्था भी कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ने लगातार कदम उठाए जिसके कारण अफवाहों की तादाद में कमी आई है.

अगर घर में हो रहे हैं बोर तो गूगल के ऑनलाइन क्रिकेट गेम का मजा लीजिए, वो भी फ्री

पहले अफवाहें, फेक न्यूज़ आसानी से वायरल हो जाती थीं और इस कारण पुलिस, प्रशासन, शासन को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. व्हाट्सएप ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक जब मैसेज की संख्या 5 की गई थी तब 25 फीसदी और जब एक की गई जब 70 फीसदी तक अफवाहों और फेक न्यूज़ में कमी दर्ज की गई.

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप बोले- जिंदा हैं किम जोंग, दक्षिण कोरिया ने भी किया था दावा

फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी व्हाट्सएप का कहना है कि वो लोग लगातार फेक न्यूज़ और अफवाहों को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं. जल्द ही ऐसे कंप्यूटर प्रोग्राम बना लिए जाएंगे जो आसानी से असली और नकली जानकारी में फर्क कर सकेंगे.

आपको बता दें कि अप्रैल में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ने कुछ कंपनियों से बात की थी और अफवाहों को रोकने के लिए मजबूत तंत्र बनाने को कहा था. इसी के बाद से ये कंपनियां रोजाना अपना डेटा (अफवाहों से जुड़ा) मंत्रालय के साथ साझा करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budget Friendly Laptop: कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
कितने रुपये का आ जाता है सबसे सस्ता और अच्छा लैपटॉप
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
4K या 4K Blu-Ray! कौन देता है बेहतर पिक्चर क्वालिटी? कैसे पता करें अंतर
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
क्या हैं Flash Drives? जानें क्यों बढ़ रही इनकी डिमांड
कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है
कितने टाइप के होते हैं Bluetooth? जानें कौन-सा वाला किस काम आता है

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget