एक्सप्लोरर

बाबर से शाहीन तक, इंस्टाग्राम पर भारत की डिजिटल बैन लिस्ट में शामिल हुए ये पाकिस्तानी क्रिकेटर

पहलगाम हमले के बाद भारत का जवाब अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी उसकी गूंज साफ सुनाई दे रही है.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए अब डिजिटल मोर्चे पर भी कदम उठा लिया है. इस बार निशाने पर हैं पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर और सेलेब्रिटीज, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट अब भारत में नहीं दिख रहे.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने मेटा (इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी) से बात कर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और सेलेब्रिटीज के अकाउंट भारत में बैन करवा दिए हैं. इससे अब भारतीय यूज़र्स बाबर आज़म, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी जैसे खिलाड़ियों की कोई पोस्ट या रील नहीं देख सकेंगे.

किन खिलाड़ियों पर पड़ा असर?

इस डिजिटल स्ट्राइक की चपेट में आए हैं पाकिस्तानी टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी:

  • बाबर आज़म
  • मोहम्मद रिजवान
  • शाहीन अफरीदी
  • नसीम शाह
  • हैरिस रऊफ़
  • इमाम-उल-हक
  • मोहम्मद आमिर

ये सभी खिलाड़ी भारत में सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थे. भारत से भी इन्हें करोड़ों की संख्या में लोग फॉलो करते थे, जिससे ब्रांड्स और प्रमोशन्स के जरिए उन्हें अच्छी कमाई भी होती थी. लेकिन अब इस रास्ते पर भी ताला लग चुका है.

क्यों लिया गया ये फैसला?

भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तान से सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी और प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है. ऐसे में देश की डिजिटल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला जरूरी हो गया था.

पहलगाम हमले के बाद से भारत ने कई स्तरों पर पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. चाहे बात एयरस्पेस बंद करने की हो या सिंधु जल समझौते को चुनौती देने की, अब डिजिटल दुनिया में भी इसका असर साफ दिखने लगा है.

सेलेब्रिटीज भी आए निशाने पर

केवल क्रिकेटर्स ही नहीं, पाकिस्तानी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई चेहरे भी इस डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक का हिस्सा बने हैं. पाकिस्तान की जानी मानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान और अली जफर जैसे सितारों के अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं.

भारत में खत्म होगा प्रमोशन और कोलैब का रास्ता

इन बैन का सीधा असर पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज की कमाई पर पड़ेगा. भारत में बड़े ब्रांड्स और प्रमोशन से मिलने वाला फायदा अब उन्हें नहीं मिल सकेगा. साथ ही भारतीय फैंस और इनफ्लुएंसर के साथ कोलैबरेशन के भी रास्ते बंद हो चुके हैं.

पहलगाम हमले के बाद भारत का जवाब अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी उसकी गूंज साफ सुनाई दे रही है. इंस्टाग्राम पर ये कड़ा कदम इस बात का संकेत है कि भारत अब हर मोर्चे पर पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में चाइनीज कंपनियों को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन बिक्री में आई सबसे बड़ी गिरावट
भारत में चाइनीज कंपनियों को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन बिक्री में आई सबसे बड़ी गिरावट
भारत को नहीं रहेगी स्टारलिंक की जरूरत! सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क बनाने के लिए जियो को मिली मंजूरी
भारत को नहीं रहेगी स्टारलिंक की जरूरत! सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क बनाने के लिए जियो को मिली मंजूरी
आपके घर में मौजूद ये 5 गैजेट्स कर रहे आपकी जासूसी? तुरंत करें इंटरनेट से ब्लॉक
आपके घर में मौजूद ये 5 गैजेट्स कर रहे आपकी जासूसी? तुरंत करें इंटरनेट से ब्लॉक
प्रीमियम Smartphones से क्यों गायब हो गए microSD Card Slot? असली वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
प्रीमियम Smartphones से क्यों गायब हो गए microSD Card Slot? असली वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget