एक्सप्लोरर

कोरोना में मिल रहा है फ्री रिचार्ज का फायदा, Airtel, Jio, VI और BSNL दे रहें हैं ये ऑफर

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Airtel, Jio, Vodafone Idea और BSNL ने कोविड-19 रिलीफ ऑफर के तहत यूजर्स के लिए खास प्लान ऑफर किए हैं. आप इन प्लान का फायदा उठा सकते हैं.

कोरोना महामारी के इस दौर में देश स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ आर्थिक स्तर पर भी लड़ रहा है. ऐसे लाखों लोग हैं जिनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में बीमारी ने उन्हें और तोड़ दिया है. इसी को देखते हुए देश की दिग्गज मोबाइल नेटवर्क कंपनियों Airtel, Jio, BSNL और Vodafone Idea ने कोविड-19 रिलीफ के तहत अपने लो-इनकम ग्रुप यूजर्स के लिए खास ऑफर्स पेश किया है. जो लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उनके लिए रिचार्ज करवाना भी मुश्किल हो रहा है. ऐस में कंपनियों ने अपने लो-इनकम ग्रुप यूजर्स के लिए फ्री रिचार्ज और कई दूसरे फायदे ऑफर किए हैं. आइये जानते हैं.

BSNL का ऑफर- सरकारी कंपनी BSNL ने कोरोना में एक खास ऑफर पेश किया है जिसमें उन यूजर्स को 31 मई तक की फ्री वैलिडिटी मिल रही है जिनके प्लान की वैधता 1 अप्रैल या उसके बाद खत्म हो रही थी.  जो लोग कोविड-19 और साइक्लोन तौकते की वजह से प्रभावित हुए हैं और 1 अप्रैल के बाद रिचार्ज नहीं करवा पाएं हैं उन्हें 31 मई फ्री वैलिडिटी मिल रही है. इसके साथ ही यूजर्स को 100 मिनट का फ्री टॉकटाइम भी दिया जा रहा है. इसके साथ ही 107 रुपये, 197 रुपये और 397 रुपये वाले इन प्लान में भी फ्री वैलिडिटी और 100 मिनट कॉलिंग के लिए दिए जा रहे हैं. 

Jio का ऑफर- Jio ने JioPhone यूजर्स के लिए कोविड रिलीफ ऑफर की घोषणा की थी. इसमें यूजर्स को कॉलिंग के लिए 300 मिनट फ्री और JioPhone यूजर्स को डबल डाटा बेनिफट वाले दो नए प्लान दे रही है. कंपनी ने इसकी शुरुआत उन लोगों के लिए की है जो महामारी के इस दौर में रिचार्ज नहीं करवा पा रहे हैं. इस ऑफर में Jio अपने यूजर्स को रोजाना 10 मिनट फ्री दे रहा है. इससे लो-इनकम ग्रुप के यूजर्स को फायदा मिलेगा. इसके अलावा कंपनी बाय-वन-गेट-वन के तहत 39 रुपये और 69 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी पेश कर रही है. जिसमें आपक 14 दिनों की वैलिडिटी डाटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिल रहे हैं. आपको एक प्लान खरीदने पर उसी कीमत का दूसरा प्लान फ्री मिलेगा. 

Airtel का ऑफर- कोरोना महामारी को देखते हुए देश की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क कंपनियों में से एक Airtel ने अपने लो-इनकम ग्रुप प्रीपेड यूजर्स को 49 रुपये वाला रिचार्ज फ्री दिया है. इस प्लान में 100 MB डाटा, 38 रुपये का टॉक टाइम मिल रहा है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसके अलावा कंपनी के 79 रुपये वाले प्लान में डबल फायदे मिल रहे हैं. इस प्लान में 128 रुपये का टॉकटाइम और 200MB तक डेटा मिल रहा है. प्लान की वैधता 28 दिनों की है.

Vodafone Idea का ऑफर- Vodafone Idea ने अपने लो-इनकम ग्रुप कस्टमर्स के लिए 49 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज फ्री दिया है इसके अलावा डबल फायदे वाला प्लान भी पेश किया है. आपको 49 रुपये वाला प्रीपेड प्लान में 100 MB डाटा, 38 रुपये का टॉक टाइम और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. वहीं 79 रुपये वाले प्लान में आपको डबल फायदे मिलेंगे. इस प्लान में कॉलिंग के लिए 64+64 यानी 128 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा. प्लान में 200MB डाटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है.

ये भी पढ़ें: 500 रुपए से कम में पाएं पूरे 2 महीने का रिचार्ज, Jio, Airtel और VI दे रहें ये ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is UPI Circle: UPI Circle क्या है? अब परिवार के लोग भी कर सकेंगे पेमेंट, लेकिन कंट्रोल रहेगा आपके हाथ में
UPI Circle क्या है? अब परिवार के लोग भी कर सकेंगे पेमेंट, लेकिन कंट्रोल रहेगा आपके हाथ में
सिर्फ ChatGPT नहीं! आपके फोन में मौजूद हैं 12 दमदार AI फीचर्स, ज्यादातर लोग आज भी हैं अंजान
सिर्फ ChatGPT नहीं! आपके फोन में मौजूद हैं 12 दमदार AI फीचर्स, ज्यादातर लोग आज भी हैं अंजान
जब AI उड़ाएगा विमान, तब क्या होगा? जानिए कैसे बदल सकती है हवाई यात्रा की दुनिया
जब AI उड़ाएगा विमान, तब क्या होगा? जानिए कैसे बदल सकती है हवाई यात्रा की दुनिया
सोलर पैनल की उम्र दोगुनी कर सकते हैं ये आसान उपाय! ज्यादातर लोग नहीं जानते
सोलर पैनल की उम्र दोगुनी कर सकते हैं ये आसान उपाय! ज्यादातर लोग नहीं जानते

वीडियोज

Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive
Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा का पूल डे बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लैक मोनोकिनी में ग्लैमरस अंदाज वायरल (01.06.26)
Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
जम्मू-कश्मीर में महंगाई का झटका, 5 रुपये बढ़े दूध के दाम, नई दरें आज से लागू
जम्मू-कश्मीर में महंगाई का झटका, 5 रुपये बढ़े दूध के दाम, नई दरें आज से लागू
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
Iran-US War: 'भुगतना होगा परिणाम...', लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
'भुगतना होगा परिणाम...', लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
RCB Fan Dancing Before Police: RCB की जीत पर पागल हुए फैंस, पुलिस के सामने ही करने लगे नागिन डांस; वीडियो वायरल
RCB की जीत पर पागल हुए फैंस, पुलिस के सामने ही करने लगे नागिन डांस; वीडियो वायरल
Obesity Myths: कम खाने से नहीं घटता वजन, मोटापे से जुड़े इन बड़े मिथकों का एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
कम खाने से नहीं घटता वजन, मोटापे से जुड़े इन बड़े मिथकों का एक्सपर्ट ने बताया पूरा सच
Embed widget