एक्सप्लोरर

Jio और Airtel यूजर्स के लिए आई खुशखबरी! अब एक भी रुपया खर्च किए बिना देख पाएंगे Netflix

Free OTT: अगर आप ओटीटी ऐप नेटफिलिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन पाना चाहते हैं तो आइए हम आपको बताते हैं कि कि जियो और एयरटेल के किस प्लान में इस ऐप की मुफ्त सुविधा मिल रही है.

Free Netflix: ओटीटी ऐप पर वेब सीरीज और मूवी समेत अन्य वीडियो कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इस कारण हरेक यूजर्स कोई ऐसा तरीका या ऑफर ढूंढता है जिसके जरिए उन्हें पैसा खर्च किए बिना ओटीटी ऐप यूज़ करने और वेब सीरीज देखने की सुविधा मिल सके.

अगर आप जियो या एयरटेल कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आइए हम आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं जिसके जरिए आपको एक भी रुपया खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और आप सबसे लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में से एक नेटफिलिक्स का इस्तेमाल कर पाएंगे, और नेटफिफिक्स पर मौजूद सभी मूवी और वेब सीरीज को बिल्कुल मुफ्त में देख पाएंगे.

नेटफिलिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन

नेटफिलिक्स भारत और दुनियाभर के देशों में बनने वाली मज़ेदार मूवी और वेब सीरीज़ के लिए जाना जाता है. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म भारत से लेकर अमेरिका तक पूरी दुनिया में काफी लोकप्रिय है, तो आइए हम आपको इसे बिल्कुल मुफ्त में इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं.

दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां अपने-अपने अलग प्लान्स के साथ मुफ्त ओटीटी ऐप्स की सुविधाएं देती है. इस आर्टिकल में हम आपको जियो और एयरटेल के कुछ ऐसे नए प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ नेटफिलिकिस की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मिलती है.

जियो का पहला प्लान

रिलांयस जियो के दो प्रीपेड प्लान में नेटफिफिक्स ऐप का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलता है. जियो का पहला प्लान 1099 रुपये का है. इस प्लान के साथ यूजर्स को नेटफिलिक्स मोबाइल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है. नेटफिलिक्स के अलावा यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ डेली 2 जीबी इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, और 100 एसएमएस की सुविधा भी इस प्लान के साथ मिलती है.

जियो का दूसरा प्लान

इस लिस्ट में जियो का दूसरा प्लान 1499 रुपये का है. इस प्लान के साथ भी यूजर्स को नेटफिलिक्स की मुफ्त सुविधा मिलती है. इस प्लान में यूजर्स को नेटफिलिक्स का मोबाइल प्लान नहीं बल्कि बेसिक प्लान को फ्री में यूज करने की सुविधा मिलती है. बेसिक प्लान की पिक्चर क्वालिटी मोबाइल प्लान के मुकाबले थोड़ी ज्यादा बेहतर होती है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 84 दिनों की वैधता के साथ डेली 3 जीबी इंटरनेट, 100 एसएमएस, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो क्वाउड जैसे कई खास सुविधाएं मिलती है.

एयरटेल का एकमात्र प्लान

इस लिस्ट में एयरटेल का भी एकमात्र प्लान शामिल है, जिसकी कीमत 1499 रुपये है. इस प्लान के साथ भी यूजर्स को नेटफिलिक्स के बेसिक प्लान का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को नेटफिलिक्स के अलावा 84 दिनों की वैधता के साथ डेली 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है. इसके अलावा एयरटेल के इस प्लान के साथ यूजर्स को हेलोट्यून्स, विंक म्यूज़िक, और अपोलो 24*7 जैसी चीजों की मुफ्त सुविधाएं मिलती है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp के लिए बेहतरीन होगा 2024, नए साल में यूजर्स को मिलेंगे कुछ कमाल के मॉडर्न फीचर्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget