एक्सप्लोरर

बाढ़ आने से पहले बजेगी खतरे की घंटी! सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए लॉन्च किया Floodwatch India App

केंद्रीय जल आयोग द्वारा विकसित ‘फ्लडवॉच इंडिया' सटीक और समय पर बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए बनाया गया है. यूजर्स को इस ऐप में हिंदी और अंग्रेजी भाषा का सपोर्ट मिलेगा.

Floodwatch India 2.0 App: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने आज (14 अगस्त) को नई दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा विकसित ‘फ्लडवॉच इंडिया' मोबाइल ऐप 2.0 लॉन्च किया. इस ऐप के तहत देश में बाढ़ की स्थिति से संबंधित जानकारी दी जाएगी. इस ऐप को  7 दिनों तक बाढ़ के पूर्वानुमान को प्रसारित करने के लिए के मकसद से लॉन्च किया गया था.

ऐप में मिलेंगे ये जबरदस्त फीचर्स

पहले संस्करण में 200 स्तर के पूर्वानुमान स्टेशनों पर बाढ़ के पूर्वानुमानों की जानकारी दी गई थी. वहीं, अब ऐप के दूसरे संस्करण अतिरिक्त 392 बाढ़ निगरानी केंद्रों से संबंधित वर्तमान जानकारी प्रदान की जाएगी. इसके साथ ही इन निगरानी केंद्रों की कुल संख्या 592 हो गई है. इस ऐप के जरिए यूजर्स देश भर में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले सकेंगे. साथ ही साथ उनके निचले क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में भी मदद मिलेगी.  इसका ऑडियो प्रसारण प्रारूप में उपलब्ध है. इस ऐप निकटतम स्थान पर बाढ़ का पूर्वानुमान भी प्रदान करता है. यूजर्स के लिए ये काफी मददगार साबित हो सकता है. साथ ही इसे यूज करना भी बेहद आसान माना जा रहा है.

लगाया जा सकेगा बाढ़ का पूर्वानुमान

केंद्रीय जल आयोग द्वारा विकसित ‘फ्लडवॉच इंडिया' सटीक और समय पर बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए बनाया गया है. यूजर्स को इस ऐप में हिंदी और अंग्रेजी भाषा का सपोर्ट मिलेगा, जिसके जरिए वे पूरी जानकारी ले सकेंगे. यूजर्स होम पेज पर ही अपने निकटतम केंद्र पर बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

जानें कैसे करें डाउनलोड

'फ्लडवॉच इंडिया' ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. ऐप को गूगल प्ले स्टोर Google Play Store (https://play.google.com/store/apps/details?id=in.gov.affcwc) या ऐप्प्ल ऐप स्टोर (https://apps.apple.com/in/app/floodwatch-india/id6478849444) से निःशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

MTNL के लाखों यूजर्स को बड़ा तोहफा, जल्द शुरू होगी 4G सर्विस, BSNL के साथ डील हुई पक्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
अब चश्मे में मिलेगा ChatGPT? Nothing बना रहा है AI Smart Glasses!
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget