एक्सप्लोरर

घर में पड़ा है खराब फोन, टीवी या फ्रिज तो अब ये वेबसाइट देगी पैसे, आपको बस ये करना है

Flipkart Exchange Program: फ्लिपकार्ट ने एक नया एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है जिसमें कंपनी नॉन-फंक्शनल इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बदलें आपको डिस्काउंट देगी. इसका मकसद ई-वेस्ट को कम करना है.

Flipkart: हम सभी अपने घरों में कई इलेक्ट्रिक डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं. जैसे टीवी, फ्रिज, कूलर, वॉशिंग मशीन आदि. लगातार यूज करने पर कई बार ये डिवाइस खराब हो जाते हैं. कुछ लोग इस स्थिति में डिवाइस को सही करवाते हैं तो कुछ नया खरीद लाते हैं और पुराने को फेंक या कूड़े वाले को दे देते हैं. अगर आपके घर में भी कोई डिवाइस पुराना ख़राब पड़ा है जिसमें आप पैसे नहीं लगाना चाहते तो अब इसके बदले आप ऑनलाइन आर्डर में छूट प्राप्त कर सकते हैं. दरअसल, ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने नया एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया है जिसमें कंपनी नॉन-फंक्शनल इलेक्ट्रॉनिक आइटम को बदलने का मौका दे रही है. यानि ऐसे आइटम देने पर आपको अपने आर्डर में कंपनी कुछ छूट देगी.

प्रोग्राम के पीछे ये है मकसद 

फ्लिपकार्ट ने इस प्रोग्राम की शुरुआत इसलिए की है ताकि लोगों को अपने डेड डिवाइस से छुटकारा मिल सके और ई-वेस्ट भी कम हो सके. डेड डिवाइस को  डिस्पोज करने के लिए कंपनी ने वेंडर्स के साथ बातचीत की है जो डिवाइस को सही तरीके से डिस्पोज करेंगे. आपके पुराने डिवाइस की वैल्यू कितनी होगी ये कंपनी उसके इंस्पेक्शन के बाद तय करेगी और आपको उस हिसाब से अपने आर्डर पर डिस्काउंट मिलेगा.

यदि डिवाइस ठीक किया जा सकेगा तो कंपनी इसे ठीक करेगा, वरना इसे री-साइकिल किया जाएगा. अगर ये दोनों संभव नहीं है तो कंपनी इसे डिस्पोज करने के लिए भेज देगी. फ्लिपकार्ट के सीनियर उपाध्यक्ष और न्यू बिजनेस के प्रमुख आदर्श मेनन ने कहा कि भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा ई-कचरा जनरेटर है (2019 में 3.2 मिलियन टन). MEITY पॉलिसी पेपर के मुताबिक, केवल 10 प्रतिशत कचरे को रीसाइक्लिंग के लिए एकत्र किया जाता है जो बेहद कम है. हमे इस दिशा में और कार्य करने की जरूरत है ताकि ई-वेस्ट को कम और सही से डिस्पोज किया जा सके. 

आदर्श मेनन ने आगे कहा कि कम्पनी का नया एक्सचेंज प्रोग्राम लोगों को पुराने डिवाइस से नए डिवाइस में स्विच करने में फाइनेंसली मदद करेगा साथ ही ये पर्यावरण को भी बचाने में कारगर साबित करेगा.

यह भी पढ़ें: WhatsApp Business में जल्द एड होंगे ये फीचर्स, फिर छोटे कारोबारियों की होगी मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
अब बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करेगा AI, बातचीत ही बंद कर देगा चैटबॉट
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
टीवी पर Siri से बात करने के लिए रिमोट की जरूरत नहीं, Apple ने बदला तरीका
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
बड़े काम के हैं टीवी के साइड में लगे USB पोर्ट, ऐसे करें इनका इस्तेमाल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल
WhatsApp चैटिंग में ऑटोमेशन की एंट्री, मैसेज और मीडिया होंगे शेड्यूल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget