एक्सप्लोरर

मच गई लूट! 50 हजार से भी सस्ता मिलेगा iPhone 16, जानिए पूरा ऑफर

फ्लिपकार्ट ने अपने शॉपिंग फेस्टिवल Big Billion Days Sale के लिए धमाकेदार ऑफर्स की घोषणा कर दी है. इस बार सबसे बड़ा आकर्षण है iPhone 16 जो अब 50,000 रुपये से कम कीमत में ग्राहकों को मिलने वाला है.

Flipkart Big Bllion Days Sale 2025: फ्लिपकार्ट ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग फेस्टिवल Big Billion Days Sale के लिए धमाकेदार ऑफर्स की घोषणा कर दी है. इस बार सबसे बड़ा आकर्षण है iPhone 16 जो अब 50,000 रुपये से कम कीमत में ग्राहकों को मिलने वाला है. यह ऑफर बैंक डिस्काउंट्स और एक्सचेंज ऑफर्स की मदद से उपलब्ध होगा. फिलहाल फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत 51,999 रुपये दिखाई जा रही है लेकिन साथ ही “Notify Me” का टैग भी दिया गया है जिससे साफ है कि यह कीमत सिर्फ सेल के दौरान ही सक्रिय होगी.

iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट्स

फ्लिपकार्ट ने बताया है कि iPhone 16 पर बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज स्कीम्स भी लागू होंगी. अगर आप Flipkart Axis Bank कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 3,653 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 2,600 रुपये तक की छूट दी जाएगी. एक्सचेंज ऑफर्स में पुराने iPhones भी अच्छे दाम पर बदले जाएंगे. उदाहरण के लिए, iPhone 15 पर 27,000 रुपये और iPhone 14 पर 24,000 रुपये का एक्सचेंज वैल्यू दिया जा रहा है.

iPhone 16 की लॉन्च कीमत सितंबर 2024 में 79,900 रुपये थी. iPhone 17 आने के बाद इसकी आधिकारिक कीमत घटाकर 69,900 रुपये कर दी गई. अब सेल सीज़न में यह और सस्ता मिल रहा है जिससे ग्राहकों की जेब पर बोझ काफी कम होगा. हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह भी है कि बीते वर्षों में फ्लिपकार्ट पर पहले दिन के बाद iPhones की कीमतें बढ़ाने को लेकर आलोचना भी हुई है.

iPhone 16 Pro और Pro Max पर भी ऑफर्स

सिर्फ iPhone 16 ही नहीं, बल्कि इसके प्रो वेरिएंट्स पर भी सेल में बड़ी छूट मिलेगी. iPhone 16 Pro 74,999 रुपये में मिलेगा और बैंक ऑफर लागू करने पर इसकी कीमत 69,999 रुपये तक गिर जाएगी. वहीं, iPhone 16 Pro Max 94,999 रुपये पर उपलब्ध होगा और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 89,999 रुपये हो जाएगी. ध्यान रहे, iPhone 16 Pro की शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये और iPhone 16 Pro Max की 1,44,900 रुपये थी.

iPhone 16 के फीचर्स

iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. इसे Ceramic Shield प्रोटेक्शन मिला है. फोन में Apple का नया A18 प्रोसेसर और 8GB रैम है जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा 2x टेलीफोटो ज़ूम के साथ, और 12MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का TrueDepth कैमरा दिया गया है जिसमें ऑटोफोकस की सुविधा है.

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भी भारी छूट

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भी भारी डिस्काउंट चल रहा है. जानकारी के अनुसार, फोन के 12+256GB वेरिएंट की असल कीमत 1,34,999 रुपये है लेकिन यहां इसे 37 प्रतिशत की छूट के साथ लिस्ट किया गया है. डिस्काउंट के बाद आप इसे महज 84,895 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप इसे 2985 रुपये की आसान किस्तों पर भी खरीद सकते हैं. बता दें कि आप इसे बैंक ऑफर्स के तहत और भी सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पर छाया नया साड़ी ट्रेंड! स्टेप बाय स्टेप जानिए कैसे बनेगी Nano Banana Saree फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च
53 घंटे तक म्यूजिक और Hi-Res Audio, Oppo Enco X4 भारत में लॉन्च
मोबाइल ठीक करवाते समय कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा? इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल ठीक करवाते समय कहीं आप भी तो नहीं खा रहे धोखा? इन बातों का रखें ध्यान
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
2.5K OLED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, Oppo का नया टैबलेट लॉन्च
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक
वाह! अमीरी हो तो ऐसी, Blinkit पर 5 मिनट में खत्म हुआ iPhone Duo का स्टॉक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget