एक्सप्लोरर

Coronavirus: देश के टॉप अस्पतालों को मिलेगी Uber की 'मेडिक' सर्विस, हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए मुफ्त राइड का एलान

कोरोना संकट के बीच ऑनलाइन कैब एग्रीगेटर ऊबर आगे आया है और हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए कंपनी ने अपनी नई सर्विस लॉन्च की है. इस सर्विस का नाम ऊबर मेडिक है. इसकी मदद से हेल्थ केयर वर्कर्स मुफ्त में इस राइड का इस्तेमाल कर पाएंगे.

नई दिल्ली: कोरोना का प्रकोप दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. ऐसें में इस वायरस से लड़ रहे लोगों और हेल्थ वर्कर्स के लिए कई कंपनियां आगे आ रहीं हैं. इस सूची में अब ऑनलाइन कैब एग्रीगेटर ऊबर भी जुड़ गया है. ऊबर ने हाल ही में अपनी ऊबर मेडिक सर्विस सेवा शुरू की है. दिल्ली एनसीआर के टॉप अस्पताल यानी की श्री गंगा राम अस्पताल, राम मनोहर लोहिया और सफदरजंग के लिए ये सर्विस शुरू की गई है. वहीं देश के 10 शहरों में इस सर्विस का फायदा मिल सकेगा. भारत में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है ऐसे में पब्लिक अस्पतालों को ये सुविधा मुफ्त में दी जाएगी. इस सुविधा में 10 मिलियन मुफ्त राइड दिए जानें की घोषणा की गई है और ये भारत के सभी शहरों के लिए है जहां ऊबर की सुविधा है. इसका फायदा हेल्थ वर्कर्स उठा पाएंगे. ऊबर के सीईओ ने दारा खुसरोशाही ने इस सर्विस का एलान किया.

ऊबर मेडिक सर्विस अब भारत के 10 शहरों में पब्लिक और प्राइवेट अस्पतालों के लिए उपलब्ध होगा. इसमें नई दिल्ली, नोएडा, मुंबई कोलकाता, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, लखनऊ और पटना शामिल है. इन शहरों में 18 अस्पताल पहले ही इस सर्विस का फायदा उठा रहे हैं. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के साथ मिलकर ऊबर ने अपनी मेडिक गाड़ियों को मुफ्त में चलाने की घोषणा की है. आने वाले कुछ दिनों में ऊबर मेडिक कार गाजियाबाद, कानपुर और प्रयागराज में भी उपलब्ध होंगे.

ऊबर इंडिया और साउथ एशिया के हेड ऑफ सेंट्रल ऑपरेशन्स पवन वैश ने कहा कि, इस ग्लोबल अनुभव, टेक्नॉलजी और ड्राइवर्स के नेटवर्क के साथ हम इस सर्विस को भारत के रियल हीरोज़ तक पहुंचाना चाहते हैं. इसमें हमारे मेडिकल वर्कर्स शामिल हैं जो दिन रात मेहनत कर रहे हैं. पवन ने उन ड्राइवर्स को भी धन्यवाद दिया जो अपने घर से बाहर निकलकर मदद कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम इसमें भारत सरकार की पूरी तरह से मदद कर रहे हैं और इस सुविधा को आनेवाले समय में और बढ़ाएंगे.

बता दें कि ऊबर मेडिक कार्स रूफ टू रूफ प्लास्टिक शिट के साथ ढके हुए हैं जो ड्राइवर और राइडर के बीच सुरक्षा का काम करते हैं. ऐसे में दोनों का एक दूसरे से संपर्क न हो इसलिए हमने ऐसा किया है. सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए हमने सभी ऊबर मेडिक ड्राइवर्स को ट्रेन किया है. इसमें मास्क, गल्व्स, सैनेटाइजर और दूसरी जरूरी सुसक्षा की चीजें मौजूद हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BlackBerry ने क्यों बंद कर दिए थे फोन बनाने और अब क्या कर रही है? सब चल गया पता
BlackBerry ने क्यों बंद कर दिए थे फोन बनाने और अब क्या कर रही है? सब चल गया पता
Sleep Tech Gadgets: नींद में भी हुई कोई दिक्कत तो सिग्नल देकर उठाएंगे ये गैजेट्स, आज ही कर ऑनलाइन कर लें ऑर्डर
नींद में भी हुई कोई दिक्कत तो सिग्नल देकर उठाएंगे ये गैजेट्स, आज ही कर ऑनलाइन कर लें ऑर्डर
क्या सरकार कभी भी कर सकती है इंटरनेट शटडाउन? जानिए क्या कहते हैं नियम-कानून
क्या सरकार कभी भी कर सकती है इंटरनेट शटडाउन? जानिए क्या कहते हैं नियम-कानून
जब जंतर-मंतर पर नहीं चल रहा इंटरनेट तो किन Apps से मैसेज भेज रहे CJP प्रोटेस्टर, कौन-सी टेक्नोलॉजी कर रही काम?
जब जंतर-मंतर पर नहीं चल रहा इंटरनेट तो किन Apps से मैसेज भेज रहे CJP प्रोटेस्टर, कौन-सी टेक्नोलॉजी कर रही काम?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget