एक्सप्लोरर

Telegram पर पाकिस्तान से आए 3 मिनट के 'फिदायीन युद्ध' के वीडियो ने मचाई खलबली, NIA की बढ़ी चिंता

Telegram: पाकिस्तान स्थित आतंकवादी फरहतुल्लाह ग़ोरी ने टेलीग्राम पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारत के प्रमुख शहरों में ट्रेनों पर हमले करने की धमकी दी गई है.

Telegram: पाकिस्तान स्थित आतंकवादी फरहतुल्लाह ग़ोरी ने टेलीग्राम पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें भारत के प्रमुख शहरों में ट्रेनों पर हमले करने की धमकी दी गई है. TOI की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसमें विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई के रेल नेटवर्क को निशाना बनाया गया है.

क्या कहा गया वीडियो में

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीडियो में, भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल आंतकवादी ग़ोरी ने फ्यूल पाइपलाइनों, परिवहन प्रणालियों और रेलवे ट्रैक जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले करने की धमकी दी है. इसका उद्देश्य केवल देश में आतंकवाद फैलाना है.

"पेट्रोल पाइपलाइनों, उनकी लॉजिस्टिक चेन, और सहयोगियों को निशाना बनाओ... रेलवे लाइनों और उनके परिवहन प्रणाली को बाधित करो... ये अराजकता पैदा कर देंगे." ऐसा वीडियो में कहा गया है.

ग़ोरी ने दावा किया कि भारतीय अधिकारी कई एजेंसियों के माध्यम से उनके संगठन से जुड़े संपत्तियों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

सुरक्षा अधिकारी कई घटनाओं की जांच कर रहे हैं. इसमें हालही में हुए 23 और 24 अगस्त को रेलवे ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉकों वाली घटना भी शामिल है. इसमें एक वंदे भारत ट्रेन को टार्गेट करके इसे डिरेल करने की साजिश थी.

कई वर्षों से भारत के रडार पर फरहतुल्लाह ग़ोरी

जानकारी के मुताबिक, ग़ोरी वर्षों से भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा निगरानी में है, और वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसमें 2002 में गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर पर हमला भी शामिल है. उसकी हालिया सक्रियता को भारत को अस्थिर करने के लिए आईएसआई के प्रयासों से जोड़ा जा रहा है, और रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग़ोरी ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) में कई युवाओं के साथ ही भारतीय युवाओं को भी भर्ती किया है.

मार्च में, ग़ोरी ने एक और वीडियो जारी कर भारत के खिलाफ युद्ध भड़काने की कोशिश की थी जिसे कथित तौर पर आईएसआई द्वारा किए गए प्रयास का हिस्सा बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

बदल जाएगा फोन चलाने का अंदाज, अक्टूबर में आ रहा Android 15, मिलेंगे नए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget