एक्सप्लोरर

'आज रात 9:30 बजे से कट जाएगी आपके घर की बिजली', फेक मैसेज पर सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

Electricity KYC Update Scam: सरकार ने फर्जी मैसेज फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. साइबर सेल ने कुछ नंबरों की पहचान की है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Fake Electricity Bill: सोशल मीडिया पर इस समय एक मैसेज ‘प्रिय ग्राहक, आज रात 9.30 बजे आपकी बिजली कट जाएगी’ देशभर में तेजी से वायरल हो गया था. इस मैसेज ने लोगों में चिंता और डर पैदा कर दिया है. इस मामले में बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने इस फर्जी मैसेज की सच्चाई की जांच की और पाया कि यह मैसेज पूरी तरह से गलत है. अधिकारियों ने बताया कि यह मैसेज केवल लोगों में घबराहट फैलाने के लिए किया गया था.

बिजली विभाग के अधिकारी ने कही ये बात

बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमने जांच की यह मैसेज फर्जी है और इसका कोई आधार नहीं है. हमारी टीम ने तुरंत इस मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है, जो इस मैसेज के स्रोत का पता लगा रही है. हम लोगों से अपील करते हैं कि वे ऐसे फर्जी संदेशों पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक नोटिस पर ही निर्भर रहें.”

सरकार ने फर्जी संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. साइबर सेल ने कुछ नंबरों की पहचान की है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. शुरूआती जांच में पता चला है कि यह संदेश विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तेजी से फैला है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

बिजली विभाग ने जनता को सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि यदि उन्हें इस प्रकार का कोई मेसेज मिले तो वे तुरंत विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और इसकी सूचना दें. विभाग ने सभी राज्यों के बिजली बोर्ड को भी निर्देश दिया है कि वे अपने ग्राहकों को इस तरह की अफवाहों के प्रति जागरूक करें और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएं.

इस घटना ने फिर से यह साबित किया है कि फर्जी खबरें और अफवाहें कितनी जल्दी फैल सकती हैं और लोगों को परेशान कर सकती हैं. सरकार और संबंधित विभागों की तत्परता और सख्ती ने इस बार जनता को राहत दी है, लेकिन यह भी जरूरी है कि आम नागरिक भी सतर्क रहें और इस तरह की खबरों की सच्चाई की जांच करें.

ये भी पढ़ें-

Free Fire Max Redeem Codes Today: 20 जून 2024 के 100% एक्टिव रिडीम कोड, रिवॉर्ड पाने के लिए फॉलो करें ये प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget