एक्सप्लोरर

किसी भी विषय पर Facebook में ही मिलेगी विकीपीडिया डिटेल्स, नए फीचर पर काम कर रही है कंपनी

फेसबुक का उद्देश्य है कि यूजर्स को किसी भी विषय पर जानकारी के लिए उसके प्लेटफॉर्म से स्विच कर दूसरी ऐप्प या टैब में न जाना पड़े. इसके जरिए फेसबुक को अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को लंबे समय तक एंगेज रखने में मदद मिलेगी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी कंपनी फेसबुक अपने यूजर बेस को बनाए रखने और इसे बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपनाती है. कंपनी हमेशा अपने प्लेटफॉर्म को यूजर्स के लिए एंटरटेनिंग और एंगेजिंग बनाए रखने के लिए अलग-अलग फीचर्स पेश करती है. अब कंपनी एक ऐसा फीचर शुरू करने जा रही है, जिससे यूजर्स को किसी भी विषय की जानकारी फेसबुक पर ही मिल जाए. किसी भी विषय पर मिलेगी जानकारी गैजेट्स 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना और ज्ञान के भंडार गूगल से टक्कर लेने के लिए फेसबुक अब विकीपीडिया के साथ मिलकर एक नॉलेज बॉक्स ला रही है, जिससे यूजर्स को किसी भी विषय, शख्सियत, स्थान की जानकारी वहीं मिल जाएगी. यानी किसी भी विषय के बारे में जानकारी के लिए फेसबुक के सर्च बार में टाइप करने पर उससे जुड़ी विकीपीडिया की जानकारी साइड में एक बॉक्स में आ जाएगी. इसके साथ ही अगर उस विषय (या पर्सनैलिटी या प्लेस) से जुड़ा कोई फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट है तो वो भी इसके साथ ही दिखने लगेगा. साथ ही ‘Also See’ का लिंक भी आएगा, ताकि उससे जुड़ी बाकी जानकारी भी मिल पाए. ये बिल्कुल वैसा ही है जैसे गूगल में कुछ भी सर्च करने पर साइड में एक छोटा सा बॉक्स आता है, जिसमें उस विषय से जुड़ी बुनियादी जानकारी मिलती है. इसे गूगल का ‘नॉलेज पैनल’ कहते हैं. फिलहाल सिर्फ पायलट प्रोजेक्ट इस नए कदम के पीछे कंपनी का मुख्य उद्देश्य यह है कि अगर कोई भी यूजर फेसबुक पर किसी विषय के बारे में कुछ पढ़ता है और उस पर कुछ और जानना चाहता है, तो उसे अलग से जाकर गूगल या किसी और सर्च इंजन का रुख न करना पड़े. हालांकि फिलहाल फेसबुक का ये फीचर एक ‘पायलट प्रोजेक्ट’ के तौर पर चल रहा है और पूरी तरह से लॉन्च होने में इसे वक्त लग सकता है. ये भी पढ़ें डोमेन फ्रॉड के आरोप में भारतीय कंपनी के खिलाफ फेसबुक ने दर्ज कराया मुकदमा भारतीय ग्राहकों का इंतजार खत्म, 15 जून को पहली बार ऑनलाइन सेल में उतरेगा OnePlus 8 Pro 5G

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
Laptop का Fan तेज आवाज कर रहा? सर्विस सेंटर जाने से पहले करें ये काम
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
नया SIM लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
मार्केट में क्यों बढ़ रही बड़े स्क्रीन वाले टैबलेट की डिमांड? सामने आई वजह
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!
सिर्फ iPhone नहीं, अब दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स भी भारत में होंगे तैयार!

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget