एक्सप्लोरर

Facebook ला रही इंटरनेट की एक नई दुनिया, एक ही समय में कई जगहों पर ऐसे मौजूद होंगे यूजर्स

फेसबुक के इस मेटावर्स को आने में पांच से से 15 साल तक लग सकते हैं लेकिन फेसबुक तेजी से इस प्रक्रिया को अमल में लाने के लिए आगे बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि ये तकनीक और भी कम वक्त में आ सकती है.

अगर आपसे पूछा जाए कि क्या कोई इंसान एक ही वक्त में कई जगह हो सकता है तो शायद आपका जवाब होगा नहीं. लेकिन आज विज्ञान और तकनीक ने इतनी तरक्की कर ली है कि ये कहीं हद तक मुमकिन हो सकता है. जी हां, बिल्कुल मैट्रिक्स जैसी किसी फिल्मी सीन की तरह और ये सब कुछ हो सकता है आपके फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ये संभव हो सकता है. 

क्या है मेटावर्स?
दरअसल फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने दुनिया के सामने जो रोड मैप रखा है उससे कुछ ही सालों में ऐसा होने लगेगा कि लोग अपने कमरे में बैठ कर एक साथ कई जगहों पर अलग अलग अवतार के जरिए अलग अलग काम कर सकते हैं. इंटरनेट की इस नई दुनिया को मेटावर्स का नाम दिया गया है. मेटावर्स तकनीक का ऐसा ब्रह्मांड जिसमें आभासी तौर पर इंसान उन जगहों पर मौजूद हो सकता है, जिसे वर्चुअल एंड ऑगमेंटेड रियलिटी यानी संवर्धित वास्तविकता के जरिए हासिल किया जा सके. वैसे तो वीडियो गेम्स में इस तर्ज पर काफी काम हो चुका है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों की दुनिया में इसके दाखिल होने की प्रक्रिया को लेकर काफी चर्चा हो रही है.

तेजी से हो रहा काम
फेसबुक के इस मेटावर्स को आने में पांच से से 15 साल तक लग सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि मेटावर्स तक पहुंचने में हमें और आपको भी इतने सालों का ही इंतजार करना पड़ेगा. फेसबुक तेजी से इस प्रक्रिया को अमल में लाने के लिए आगे बढ़ रहा है और इसके लिए उसने कुछ कंपनियों के साथ करार भी किया है. पिछले ही महीने फेसबुक ने होराइजन वर्करूम्स एप लॉन्च भी किया है जिसके जरिए लोग अलग अलग जगहों पर रहते हुए एक वर्क रूम में काम काम कर सकते हैं. एक दूसरे के साथ आइडियाज और काम शेयर कर सकते हैं बिल्कुल उसी तर्ज पर जैसे कि वो करते अगर ऑफिस में आस पास मौजूद होते हैं.

नई दुनिया की कल्पना कर रहा फेसबुक
मेटावर्स के तौर पर फेसबुक एक ऐसी दुनिया की कल्पना कर रहा है जिसमें लोग एक साथ काम कर सकें, एक दूसरे से मिल सकें, बिजनेस कर सकें, खेल सकें लेकिन इन सबके लिए जिस स्तर के तकनीक की जरूरत होगी और जिस तर्ज पर प्राइवेसी को लेकर लोगों के विश्वास और भरोसे को साथ लेने की जरूरत होगी, उसे पैदा करने के लिए कंपनी को काफी काम करना पड़ेगा और आने वाले वक्त में गौर करने वाली बात ये होगी कि क्या फेसबुक वाकई खुद को उस लायक साबित सकता है तकनीक में भी और भरोसे में भी. 

ये भी पढ़ें

Tips: अगर आप भी अपनी PDF फाइल को Word में करना चाहते हैं कनवर्ट तो यहां जानें सबसे आसान तरीका

Tips: Gmail में ऐसे शेड्यूल कर सकते हैं E-Mail, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget