एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रंप के पोस्ट पर कार्रवाई न करने की आलोचना करने वाले कर्मचारी को Facebook ने निकाला

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई से इंकार के फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग के फैसले के खिलाफ कंपनी में लगातार विरोध हो रहा है और जकरबर्ग की आलोचना की जा रही है.

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अमेरिका में अश्वेत समुदाय की ओर से चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कंपनी में हुए विवाद के बाद अपने एक कर्मचारी को निकाल दिया. आरोप है कि निकाले गए कर्मचारी ब्रैंडन डायल ‘ब्लैक लाइव्ज मैटर’ (Black Lives Matter) पर समर्थन को लेकर अपने ही एक सहकर्मी के खिलाफ ट्वीट किया था, जिसके बाद कंपनी ने ये कार्रवाई की. डायल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित पोस्ट पर कार्रवाई न करने के कंपनी के फैसले का भी विरोध किया था.

कंपनी ने नहीं दिया सफाई का मौका

डायल ने खुद ट्वीट कर फेसबुक द्वारा उनको निकाले जाने की जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि कंपनी ने उन्हें सफाई पेश करने का भी मौका नहीं दिया और सीधे निकाल दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक फेसबुक ने डायल को निकाले जाने की पुष्टि की लेकिन मामले पर कोई भी टिप्पणी नहीं की.

डायल फेसबुक में इंटरफेस इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, डायल ने कंपनी के एक कर्मचारी की ओर से तैयार किए जा रहे डेवलपर डॉक्यूमेंट में आंदोलन के समर्थन में बयान शामिल करने को कहा था, जिससे उनके सहकर्मी ने इंकार कर दिया था. इसके बाद डायल ने ट्विटर पर लिखा था कि जानबूझकर कोई बयान न देना भी राजनीति है.

शुक्रवार को निकाले जाने के बाद डायल ने ट्वीट कर कहा कि वो अपने बयान पर कायम हैं. डायल ने लिखा कि उन्होंने अपने साथियों से ‘ब्लैक लाइव्ज मैटर’ विरोध के समर्थन में खड़े होने की अपील की थी.

ट्रंप के पोस्ट पर फेसबुक के रवैये से शुरू हुआ था विरोध

पूरा मामला ब्लैक लाइव्ज विरोध को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विवादास्पद ट्वीट को लेकर था जिसमें ट्रंप ने लिखा था कि जब लूटपाट शुरू होती है, तो गोलीबारी शुरू होती है.

ट्रंप के इस बयान के खिलाफ फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कोई भी कदम उठाने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद कंपनी के कई कर्मचारियों ने जकरबर्ग के फैसले का विरोध किया था. ब्रैंडन डायल भी इनमें से एक थे और उन्होंने अपने साथियों से इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में खड़े गोने की अपील की थी, जिसके बाद उनका अपने सहकर्मी से विवाद हुआ.

ये भी पढ़ें ट्रंप ने किया आशंकाओं को खारिज, बोले- अगर चुनाव हारा तो शांतिपूर्ण तरीके से छोड़ूंगा ऑफिस एंड्रॉइड और iOS में आई Adobe Photoshop Camera ऐप, फोटोग्राफी के शौकीनों को मिलेंगे बेहतरीन इफेक्ट्स
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में पड़े पुराने USB Cable बन सकते हैं खतरा! जानें क्या करना चाहिए?
घर में पड़े पुराने USB Cable बन सकते हैं खतरा! जानें क्या करना चाहिए?
Tech Tips: इंस्टाग्राम-यूट्यूब से इस तरीके से गायब कर सकते हैं विज्ञापन, काम आएंगे ये टिप्स
इंस्टाग्राम-यूट्यूब से इस तरीके से गायब कर सकते हैं विज्ञापन, काम आएंगे ये टिप्स
iPhone 18 Price: आईफोन 18 प्रो हो सकता है महंगा, लॉन्च से पहले प्राइस बढ़ने का बड़ा दावा
आईफोन 18 प्रो हो सकता है महंगा, लॉन्च से पहले प्राइस बढ़ने का बड़ा दावा
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म हो रही है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget