एक्सप्लोरर

फेसबुक ने लॉन्च किया डेटिंग ऐप, इसके जरिए करें अपने जीवनसाथी की तलाश

फेसबुक की डेटिंग प्रोफाइल मूल अकाउंट से जुड़ी होगी, इसलिए उसमें गलत जानकारियां देना मुश्किल होगा. यही नहीं, चैटिंग के दौरान यूजर संभावित पार्टनर को फोटो-वीडियो नहीं भेज सकेंगे.

अगर आप अपने जीवन में साथी की तलाश में हैं तो इसके लिए जल्द ही आपका सहारा फेसबुक बनने वाला है. अब जीवनसाथी की तलाश के लिए आपको ना किसी डेटिंग ऐप पर जाने की जरूरत पड़ेगी और ना ही मैट्रिमोनियल साइट का रुख करना होगा. सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने ब्रिटेन और यूरोप में अपनी बहुप्रतीक्षित डेटिंस सेवा Facebook Dating लांच कर दी है. इसके लिए जरिए आप फेसबुक पर आप दोस्त बनाने के साथ ही जीवनसाथी भी चुन सकेंगे.

‘फेसबुक डेटिंग’ यूजर को मूल फेसबुक अकाउंट से अलग अकाउंट बनाने की सुविधा दे रहा है. फेसबुक डेटिंग के जरिए न सिर्फ आसपास के इलाकों में मौजूद संभावित पार्टनर से संपर्क साधना संभव है, बल्कि उन्हें करीब से जानने के लिए चैटिंग और वर्चुअल कॉल का सहारा भी लिया जा सकता है. कंपनी के अनुसार, पिछले सितंबर में फेसबुक डेटिंग शुरू करने के बाद से अब तक 20 देशों में 1.5 अरब से अधिक मैच बनाए गए हैं. भारत में फिलहाल ये सुविधा शुरू नहीं हुई है.

सीक्रेट क्रश के जरिए होगा मिलान

‘फेसबुक डेटिंग’ पर ‘सीक्रेट क्रश’ नाम का एक दिलचस्प फीचर भी उपलब्ध है. यह यूजर को अपनी फेसबुक फ्रेंड-लिस्ट में मौजूद उन नौ लोगों की सूची बनाने की सुविधा देता है, जो खुद जीवनसाथी की तलाश में जुटे हैं. यदि आपका क्रश भी आपको अपनी सीक्रेट क्रश लिस्ट में जोड़ता है, तो ये एक मैच है. ये सीक्रेट क्रश फीचर आपको उन लोगों के साथ पोटेंशियल रिलेशनशिप का पता लगाने का मौका देता है, जिन्हें आप पहले से ही फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जानते हैं.

फेसबुक डेटिंग पर गलत जानकारियां देना होगा मुश्किल

फेसबुक की डेटिंग प्रोफाइल मूल अकाउंट से जुड़ी होगी, इसलिए उसमें गलत जानकारियां देना मुश्किल होगा. यही नहीं, चैटिंग के दौरान यूजर संभावित पार्टनर को फोटो-वीडियो नहीं भेज सकेंगे. साइट पर पसंद-नापसंद के आधार पर भी पार्टनर की तलाश संभव होगी. यदि आप आप फेसबुक डेटिंग प्रोफाइल बना लेते हैं और बाद में डिलीट करना चाहते हैं तो फेसबुक अकाउंट डिलीट किए बिना किसी भी समय अपनी डेटिंग प्रोफाइल को हटा सकते हैं.

WhatsApp trick: बिना दूसरों को बताएं इन दो तरीकों से रह सकते हैं व्हाट्सअप पर ऑनलाइन

अगर किसी फोटो का बनाना चाहते हैं कार्टून, तो फोन में जरूर ट्राई करें ये स्कैचिंग ऐप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget