एक्सप्लोरर

ट्विटर पर आया वीडियो और ऑडियो कॉल फीचर, इस तरह अब दोस्तों से कर पाएंगे बातचीत

ट्विटर पर ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर यूजर्स को मिलने लगा है. इस फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको पहले इसे ऑन करना होगा. 

Twitter Video& Audio call feature: लंबे समय से ट्विटर के जिस फीचर को लेकर बाजार में हाइप बनी हुई थी आखिरकार कंपनी ने उस फीचर को लाइव करना शुरू कर दिया है. धीरे-धीरे ये सभी यूजर्स को मिल रहा है. अगस्त में कंपनी की सीईओ लिंडा याकारिनो ने ये कंफर्म किया था की जल्द ट्विटर में ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर मिलेगा और लोग बिना नंबर शेयर किया भी एक दूसरे से बातचीत कर पाएंगे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सीएनबीसी के साथ बातचीत करते हुए ये बताया था कि नया फीचर डीएम यानी डायरेक्ट मैसेज ऑप्शन के तहत मिलेगा और कंपनी कुछ रेस्ट्रिक्शन्स देगी ताकि यूजर्स को स्पैम कॉल का सामना न करना पड़े. 

स्पैम कॉल से बचने के लिए दिए हैं 3 ऑप्शन 

 ट्विटर के ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर का अर्ली वर्जन एलन मस्क ने ट्विटर के जरिए शेयर किया है. ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर को ऑन करने के लिए सबसे पहले आपको सेटिंग में जाकर प्राइवेसी एंड सेफ्टी ऑप्शन में आना होगा. यहां आपको डायरेक्ट मैसेज पर क्लिक कर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग के ऑप्शन को ऑन करना होगा. यदि ये फीचर आपके अकाउंट पर लाइव होगा तो ये आपको दिखाने लगेगा वरना आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा, इस फीचर को ऑन करते ही आप ये भी तय कर पाएंगे कि आपको कौन कॉल कर सकता है. दरअसल, आप ऑडियो और वीडियो कॉल को सिर्फ कांटेक्ट, या फिर जिन लोगों को आप फॉलो करते हैं या फिर ऐसे लोग जो वेरीफाइड हैं, उन तक सीमित कर सकते हैं.

वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की तरह है इंटरफेस

ट्विटर पर आया ऑडियो और वीडियो कॉल फीचर वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की तरह ही है. यानी इसका इंटरफेस एक जैसा ही है और आपको टॉप राइट कॉर्नर में ऑडियो-वीडियो कॉल का ऑप्शन मिलता है. 

यह भी पढ़ें:

स्मार्ट एयर प्यूरीफायर लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, फिर घर, ऑफिस के लिए चुने बेस्ट वन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
बिना नॉच वाली स्क्रीन और 8400mAh बैटरी, Red Magic 12 Pro+ लॉन्च
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
कपड़ों की धुलाई का तरीका बदलेगी ट्रिपल-ड्रम वॉशिंग मशीन, जानें कीमत
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
दिवाली पर इन गैजेट्स पर मिलेगी बंपर छूट, धमाका करने जा रहीं ये कंपनियां
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?
किचन का लुक बदलने आया Haier का 5-डोर फ्रिज, जानें क्या है खास?

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget