एक्सप्लोरर

Elon Musk का XChat लॉन्च: अब चैटिंग होगी और भी आसान, बिना फोन नंबर कॉलिंग और जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर्स के साथ

XChat के जरिए एलन मस्क ने यह साफ कर दिया है कि वो X को केवल एक सोशल नेटवर्क नहीं, बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में देख रहे हैं.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और बड़ा धमाका करते हुए एलन मस्क ने X प्लेटफॉर्म पर एक नया मेसेजिंग फीचर XChat लॉन्च कर दिया है. इस नए चैटिंग सिस्टम के जरिए अब यूजर्स को मिलेगी ज्यादा प्राइवेसी, मजबूत सिक्योरिटी और बेहद आसान इंटरफेस का अनुभव.

क्या है XChat?

XChat, X प्लेटफॉर्म का नया इनबिल्ट चैट फीचर है जो फिलहाल कुछ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है. इसमें यूजर्स को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ वैनिशिंग मेसेजेस यानी कुछ समय बाद अपने आप गायब होने वाले मैसेज भेजने का विकल्प मिलेगा.

सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके जरिए ऑडियो और वीडियो कॉल करने के लिए अब आपको किसी फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी. यानी अब चैटिंग और कॉलिंग दोनों हो पाएंगी बस एक X अकाउंट के जरिए वो भी सभी डिवाइसेज़ पर.

मजबूत एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी

एलन मस्क ने दावा किया है कि XChat को एक नए एन्क्रिप्शन आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है जो Rust पर आधारित है. उन्होंने इसे 'बिटकॉइन स्टाइल एन्क्रिप्शन' कहा है, जिससे ये साफ होता है कि सिक्योरिटी को लेकर कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है.

इसके अलावा, यूजर्स को अपनी चैट और डेटा को सुरक्षित रखने के लिए चार अंकों का एक पिन कोड सेट करने का विकल्प भी मिलेगा. इससे आपकी चैटिंग पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी.

और क्या होंगे फीचर्स?

भले ही XChat अभी बीटा वर्जन में है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें ग्रुप चैट का भी फीचर जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही आप चाहें तो किसी चैट को बिना पढ़े ही छोड़ सकते हैं, यानी "अनरीड" रखने का विकल्प भी मिलेगा.

फाइल शेयरिंग भी अब आसान होगी क्योंकि XChat किसी भी प्रकार की फाइल भेजने की सुविधा देगा.

सबके लिए कब होगा उपलब्ध?

फिलहाल XChat का शुरुआती वर्जन केवल कुछ चुनिंदा पेड यूजर्स को दिया गया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे सभी X यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

मस्क का 'Everything App' विजन

XChat को मस्क के उस बड़े प्लान से भी जोड़ा जा रहा है जिसमें वह X को एक ‘everything app’ यानी हर काम के लिए एक ही ऐप बनाना चाहते हैं. सोशल मीडिया से लेकर पेमेंट, कॉलिंग, और अब चैटिंग X धीरे-धीरे एक मल्टीफंक्शनल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है.

XChat के जरिए एलन मस्क ने यह साफ कर दिया है कि वो X को केवल एक सोशल नेटवर्क नहीं, बल्कि एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में देख रहे हैं. नई तकनीक, प्राइवेसी और यूजर एक्सपीरियंस पर फोकस के साथ XChat चैटिंग को एक नया रूप देने वाला है.

तो अगर आप टेक्नोलॉजी के नए दौर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो XChat के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि चैटिंग अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, सिक्योर और सिंपल होने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget