एक्सप्लोरर

टेस्ला के सीईओ पद से होगी एलन मस्क की छुट्टी, रिपोर्ट में दावा, चेयरमैन ने कर दिया साफ

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जब मस्क ट्रंप प्रशासन से जुड़े कामों में व्यस्त थे, तब टेस्ला की बिक्री और मुनाफे में गिरावट आई.

टेस्ला मोटर्स के चेयरमैन रॉबिन डेनहोम ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी एलन मस्क की जगह किसी नए सीईओ की तलाश कर रही है. डेनहोम ने इन खबरों को 'बिलकुल झूठा' और 'गलत जानकारी' बताया है.

दरअसल, वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जब मस्क ट्रंप प्रशासन से जुड़े कामों में व्यस्त थे, तब टेस्ला की बिक्री और मुनाफे में गिरावट आई. इसी वजह से बोर्ड ने मस्क के ऑप्शन पर विचार करना शुरू कर दिया और सीईओ पद के लिए रिक्रूटमेंट फर्मों से संपर्क किया.

बोर्ड को है मस्क पर पूरा भरोसा 

हालांकि, रॉबिन डेनहोम ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साफ कहा कि टेस्ला बोर्ड ने कभी भी नए सीईओ की तलाश नहीं की और ना ही किसी भर्ती एजेंसी से संपर्क किया गया. उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह गलत है (और रिपोर्ट छपने से पहले मीडिया को यह जानकारी दी गई थी). एलन मस्क टेस्ला के सीईओ हैं और बोर्ड को उनकी नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है.'

एलन मस्क ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'डब्ल्यूएसजे पत्रकारिता को बदनाम करता है.'

कंपनी की आमदनी में गिरावट

टेस्ला ने हाल ही में अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंपनी की आमदनी और मुनाफा दोनों में गिरावट देखी गई. टेस्ला की कुल आय पिछले साल की तुलना में 9% गिरकर 19.34 अरब डॉलर रही, जबकि शुद्ध मुनाफा 71% घटकर 409 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया.

कंपनी ने इस गिरावट के पीछे अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में अपग्रेड को जिम्मेदार बताया है, ताकि नए मॉडल Y SUV को तैयार किया जा सके. मस्क ने कहा कि वह जल्द ही अपना ज़्यादातर समय फिर से टेस्ला को देंगे. इसके बाद कंपनी के शेयरों में फिर से तेजी आई.

फिलहाल टेस्ला ने इस साल की ग्रोथ को लेकर कोई अनुमान नहीं दिया है और कहा है कि दूसरी तिमाही में 2025 के आउटलुक पर विचार किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget